Betul Samachar: वास्तविक समाजसेवियों का सम्मान अनुकरणीय पहल

सांझवीर टाईम्स के कार्यालय पहुंची घोड़ाडोंगरी विधायक गंगा उइके ने की मुक्तकंठ से सराहना

Betul Samachar: बैतूल। मेरी दिली इच्छा थी कि सांझवीर टाईम्स के प्रतिष्ठा अलंकरण में शामिल होना है, लेकिन विधानसभा सत्र के बाद महत्वपूर्ण बैठक की वजह से आना नहीं हो पाया। मुझे सांझवीर प्रतिष्ठा अलंकरण की वास्तविक समाजसेवियों के सम्मान की जानकारी मिली है। इसकी जितनी प्रशंसा की जाए, उतनी कम है। यह बात घोड़ाडोंगरी की विधायक गंगा सज्जन सिंह उइके ने सोमवार सांझवीर टाईम्स कार्यालय में कही। वे कार्यक्रम शामिल न होने के कारण सोमवार यहां पर आई थी।

    विधायक उइके ने कहा कि समाज में ऐसा तबका है, जिनका प्रक्कल समाजसेवा से शुरू होकर, उसी पर खत्म होता है। ऐसे लोगों को सांझवीर टाईम्स ने मंच दिया है। इस तरह के आयोजन करना अनुकरणीय पहल है। प्रतिष्ठा अलंकरण ऐसे लोगों को मिला है, जो वास्तवक में उसके हकदार थे, किसी भी प्रचार प्रसार से दूर रहकर समाजसेवी में लगे हैं। उन्होंने कहा कि जिले की इन विभूतियों को अलंकृत करने पर सांझवीर टाईम्स परिवार बधाई का हकदार है। इस तरह के आयोजन ने समाज को एक प्रेरक संदेश दिया है।

खुद के सम्मान से भी अभिभूत

21 फरवरी को कार्यक्रम में शामिल न होने के बाद सोमवार भौंरा सांझवीर टाईम्स के प्रधान कार्यालय पहुंची घोड़ाडोंगरी विधायक गंगा सज्जन सिंह उइके ने कहा कि खुद सांझवीर टाईम्स की जबरदस्त फैन हूं। बैतूल से बाहर रहकर हर शाम सोशल मीडिया पर सांझवीर टाईम्स देखकर जिले की दिनभर की खबरें और जानकारी मिल जाती है। विधायक ने सांझवीर टाईम्स की निष्पक्ष पत्रकारिता की मुक्तकंठ से प्रशंसा भी की।

इस दौरान उन्हें सांझवीर परिवार की ओर से अभिनंदन पत्र भेंट किया तो वह भावुक हो गई। इस दौरान घोड़ाडोंगरी के विधानसभा के विधायक प्रतिनिधि राजेंद्र मालवीय, सांझवीर टाईम्स के संपादक पंकज सोनी, उपसंपादक ज्ञानू लोखंडे, सहसंपादक सत्येंद्र सिंह परिहार, मार्केटिंग हेड राज कावड़कर, प्रसार प्रमुख रीतेश पवार, रिकवरी हेड शुभम धोटे, ग्राफिक्स डिजाइन प्रकाश साहू और पंकज तालमपुरिया आदि मौजूद रहे।

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button