Betul Crime News: रिश्ते तार-तार : जन्मदाता पिता अपनी ही पुत्री से करता रहा दुष्कर्म

डायल-112 की सूचना पर मासूम को लाया थाने, आरोपी ने कंबल से लटक कर किया आत्महत्या का प्रयास
Betul Crime News: बैतूल। मुलताई थाना क्षेत्र में रिश्तों को तार-तार करने वाला मामला सामने आया है। जन्मदाता पिता ने ही 10 वर्षीय अपनी बेटी के साथ दुष्कर्म किया। घटना की जानकारी पीड़िता की माँ ने डायल-112 को दी। पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर दुष्कर्मी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। इधर हवालत में बंद पिता ने कंबल से फांसी लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया है। आरोपी को गंभीर हालात में मुलताई सामुदायिक केन्द्र में भर्ती किया हालात गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया। इस घटना से पुलिस महंकमे में हड़कंप मच गया है।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मुलताई थाना क्षेत्र में शुक्रवार को सनसनी खेज मामला सामने आया है। 10 वर्षीय नाबालिग ने अपने पिता पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता की मां की सूजबूझ के कारण आरोपी गिरफ्तार हुआ है। अपनी ही बेटी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम देकर पिता के रिश्ते को कलंकित करने का काम किया है। इस मामले के सामने आने के बाद हर कोई हैरान है। पीड़िता ने पिता पर डरा धमकाकर दुष्कर्म करने और जान से मारने का गंभीर आरोप लगाया है।
लंबे समय से कर रहा था दुष्कर्म
मुलताई थाने में पीड़िता और उसकी मां ने आरोपी द्वारा लंबे समय से बेटी के साथ दुष्कर्म किया जा रहा था। जब मां घर पर नहीं होती थी तब पिता बेटी से दुष्कर्म करता था, विरोध करने पर डराया-धमकाया जाता था। इस मामले में जब मां ने विरोध किया तो उसके साथ भी कई बार मारपीट की गई। आरोपी द्वारा नाबालिग को पुराने घर ले जाकर 3 से 4 बार दुष्कर्म किए जाने का आरोप लगाया है।
पीड़िता को आरोपी से कराया मुक्त
पुलिस के मुताबिक 26 फरवरी को डायल-112 पर पीड़िता की मां ने सूचना दी थी कि उसकी 10 वर्षीय बेटी को कमरे में बंद कर पिता द्वारा दुष्कर्म किया जा रहा है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी पिता के चंगूल से पीड़िता को मुक्त कराया। डायल-112 के साथ ही पीड़िता और उसकी मां थाना पहुंची और घटना के बारे में पुलिस को बताया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 65 (2), 64 (2) (एफ), 64 (2) (एम), 351 (3) भारतीय न्याय संहिता एवं 5 (एल)/6, 5(एम)/6, 5 (एन) पॉक्सों एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार किया।
थाना में आरोपी ने किया आत्महत्या का प्रयास
हिरासत में लेने के बाद मुलताई पुलिस ने आरोपी को थाने के बैरक में बंद किया था। उसे पुलिस न्यायालय में पेश करने की तैयारी कर रही थी, इस बीच बैरक में रखी कंबल को फाड़ कर उसने आत्महत्या करने का प्रयास किया। थाने में मौजूद पुलिसकर्मियों ने समय रहते उसे बचा लिया, लेकिन हालात स्थिर होने पर उसे मुलताई सामुदायिक अस्पताल ले जाया गया। हालात ठीक ना होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है। मुलताई एसडीओपी एके सिंह और टीआई नरेन्द्र सिंह परिहार पेशी पर जाने के कारण अधीनस्थ स्टॉफ को पूरी कार्रवाई करना पड़ा।
इनका कहना…
अपनी ही पुत्री से दुष्कर्म करने वाले पिता को हिरासत में लिया गया था, उसने थाने के बैरक में कंबल को काटकर आत्महत्या का प्रयास किया गया है। उसे इलाज के लिए जिला चिकित्सालय भेजा गया है।
वीरेन्द्र जैन
एसपी, बैतूल



