Betul Samachar: आमला की नीलिमा ने अंतरराष्ट्रीय साफ्टबाल में रचा इतिहास

यूएई को पराजित कर भारतीय महिला टीम चैंपियन बनी, दुबई में चमकी जिले की प्रतिभा

Betul Samachar: बैतूल/आमला। जिले की होनहार बेटी नीलिमा पाटिल ने दुबई में आयोजित अंतरराष्ट्रीय सेस्टोबॉल प्रतियोगिता में शानदार जीत प्रदर्शन करते हुए इतिहास रच दिया। आमला विधानसभा क्षेत्र की निवासी नीलिमा ने भारतीय महिला टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए फाइनल मुकाबले में संयुक्त अरब अमीरात को पराजित कर देश का नाम रोशन किया। इस उपलब्धि से बैतूल सहित पूरे मध्यप्रदेश में गर्व और उत्साह का माहौल है।

चार देशों की इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में भारत की पुरुष और महिला दोनों टीमों ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया। महिला वर्ग के रोमांचक फाइनल में भारतीय टीम ने दमदार खेल दिखाते हुए यूएई को हराकर स्वर्णिम जीत दर्ज की। इस ऐतिहासिक विजय में नीलिमा पाटिल की महत्वपूर्ण भूमिका रही। बैतूल विधायक एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल ने नीलिमा को बधाई देते हुए कहा कि आमला विधानसभा की प्रतिभाशाली बेटी ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर जिले और देश का मान बढ़ाया है।

उन्होंने कहा कि आज बेटियां खेल और शिक्षा सहित हर क्षेत्र में नए आयाम स्थापित कर रही हैं। वहीं आमला-सारणी विधायक डॉ. योगेश पंडाग्रे ने भी नीलिमा और पूरी भारतीय टीम को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का क्षण है। उन्होंने नीलिमा के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उनकी सफलता अन्य युवाओं के लिए प्रेरणा बनेगी। नीलिमा की इस उपलब्धि पर उनके परिजनों सहित जिलेवासियों में हर्ष व्याप्त है। यह जीत न केवल एक खिलाड़ी की सफलता है, बल्कि बैतूल की उभरती खेल प्रतिभाओं की पहचान भी है।

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button