Betul News: बबला को कमलनाथ के गढ़ छिंदवाड़ा का प्रभार

अजेय रहे अलकेश नर्मदापुरम की संभालेंगे कमान, बैतूल का जिम्मा सुदर्शन को

Betul News: बैतूल। बीती देर रात प्रदेश भाजपा संगठन ने सभी 62 संगठनात्मक जिलों के लिए जिला प्रभारियों की घोषणा कर दी है। इस सूची में बैतूल जिले के दो वरिष्ठ नेताओं को महत्वपूर्ण जिलों की कमान सौंपी गई है। इसमें सत्ता और संगठन में तालमेल स्थापित करने वाले बैतूल के पूर्व विधायक अलकेश आर्य को एक बार फिर प्रदेश की राजनीति में महत्वपूर्ण माने जाने वाले नर्मदापुरम का प्रभारी बनाया गया है।

वहीं जिले की राजनीति में संगठन को मजबूत करने वाले युवा चाणक्य आदित्य शुक्ला बबला को कमलनाथ के गढ़ छिंदवाड़ा का जिम्मा सौंपकर उनका राजनैतिक कद बढ़ाया है। बैतूल जिले की कमान इंदौर के पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता को सौंपी गई है। वे पहले भी बैतूल का जिम्मा संभाल चुके हैं।

प्रदेश की भाजपा राजनीति में स्थान पाने के लिए एक अनार- सौ बीमार जैसे हालात है। अभी निगम मंडल के अध्यक्षों-उपाध्यक्षों के लिए वरिष्ठ और कनिष्ठ नेताओं की जबरदस्त लामबंदी चल रही है। यह सूची जनवरी माह मेें आते-आते ब्रेक हो गई। संभावना है कि विधानसभा सत्र के बाद ही निगम मंडल अध्यक्ष-उपाध्यक्षों की सूची जारी हो पाएगी। इसके पहले प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने वेटिंग पर चल रही जिला प्रभारियों के नाम तय कर दिए। इस सूची में संगठन का तजुरबा रखने वाले वरिष्ठ और कनिष्ठ नेताओं का मिश्रण है।

पहली मरतबा पावरफुल प्रभारी

राजनीति के जानकारी बताते हैं कि प्रदेश अध्यक्ष खंडेलवाल ने जो प्रभारियों की सूची जारी की है, इसे अब तक की सबसे पावरफुल और जमीनी नेताओं को मौका मिला है। सूत्र बताते हैं कि सूची में उन नेताओं को भी जिलों का प्रभारी बनाया गया है, जिन्हें लंबे समय से एडजेस्ट नहीं किया था। सूची में कई विधायकों के अलावा पूर्व विधायकों , निगम मंडल के पूर्व अध्यक्षों के अलावा वरिष्ठता का भी ध्यान रखा गया है।

जिले में रहकर संगठन को मजबूती देने वाले जिला अध्यक्षकों को भी मौका देकर उनका राजनैतिक कद बढ़ाने का प्रयास किया है। बीती रात जारी सूची के बाद सभी जगह हर्ष व्याप्त है। बताया जाता है कि इस सूची में कई नाम वरिष्ठ नेताओं द्वारा सुझाए हैं। इन्हें भी जिले का प्रभारी बनाकर पार्टी ने तवज्जों दी है। अधिकांश नाम इस सूची में नए बताए जा रहे हैं।

जिले की राजनीति के ध्रुवों को महत्वपूर्ण जिले की कमान
जिले की राजनीति में अजेय रहे पूर्व विधायक अलकेश आर्य को संगठन का बेहतर अनुभव है। इसके अलावा विधायक रहते हुए उन्होंने पार्टी में अलग स्थान पाया है। अब तक वे भोपाल ग्रामीण जैसे जिले के प्रभारी थे। उनके नेतृत्व में भोपाल ग्रामीण में भाजपा ने जबरदस्त प्रदर्शन किया है। इसी वजह उन्हें नर्मदापुरम जैसे बड़े और महत्वपूर्ण जिले का प्रभारी बनाया है। पूर्व जिला अध्यक्ष आदित्य शुक्ला को पड़ोसी जिले छिंदवाड़ा में संगठन को मजबूत करने का दायत्वि दिया है।

प्रभार के पहले ही संगठन ने उन्हें छिंदवाड़ा जिले में सक्रिय किया था। बीती रात जारी सूची में उन्हें कमलनाथ का गढ़ माने जाने वाले छिंदवाड़ा का प्रभारी बनाकर उनका कद बढ़ाया है। बबला के बारे में कहा जाता है कि बैतूल मेें उन्होंने संगठन को बूथ स्तर तक इतना मजबूत किया कि भाजपा बीते विस चुनाव में पांचों सीटों पर जीत हासिल की थी। छिंदवाड़ा जैसे जिले का प्रभारी बनाकर संगठन ने उनका राजनैतिक कद बढ़ा दिया है।

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button