Betul Ki Khabar: ग्वालियर से बैतूल होकर नागपुर तक बनेगा 6 लेन इकोनॉमिक कॉरिडोर

Betul Ki Khabar: A 6-lane economic corridor will be built from Gwalior to Nagpur via Betul.

9 जिलों को जोड़ेगा हाईवे, हर जिले में इंडस्टियल क्लस्टर, अनाज-फल-दवा के निर्यातकों को बड़ा फायदा

Betul Ki Khabar: बैतूल। मध्य प्रदेश में एक और बड़ा हाईवे नेटवर्क तैयार होने जा रहा है। ग्वालियर से बैतूल होते हुए नागपुर तक 6 लेन का इकोनॉमिक कॉरिडोर बनाने की तैयारी है। भूतल परिवहन मंत्रालय ने इस पर सहमति दे दी है। इसकी फिजिबिलिटी रिपोर्ट मालवीय कंपनी बना रही है।

यह हाईवे प्रदेश के 9 जिलों मुरैना, ग्वालियर, शिवपुरी, अशोकनगर, विदिशा, भोपाल, रायसेन, नर्मदापुरम और बैतूल से होकर नागपुर में प्रवेश करेगा। हर जिले में एक-एक इंडस्टियल क्लस्टर और लॉजिस्टिक हब भी बनाया जाएगा।

नए रूट से 7-8 घंटे की बचत, सिर्फ 50-60 रूट पर एंट्री

अभी ग्वालियर से नागपुर जाने में 24 घंटे से ज्यादा लगते हैं। नया हाईवे चालू होने के बाद यह दूरी 16-17 घंटे में तय हो सकेगी। हाईवे की खास बात यह है कि इसमें हर 50-60 किमी पर ही एंट्री मिलेगी, जिससे बीच में ट्रैफिक रुकावट नहीं होगी और वाहन लगातार स्पीड पकड़ सकेंगे। ट्रांसपोर्ट कम्पनी का संचालन करने वालों का मानना है कि इस इकोनोमिक कॉरिडोर के बनने से व्यवसाय और सुगम होगा और व्यापारियों को भी काफी राहत मिलेगी। इस हाईवे से 5-7 घंटे बचेंगे। मप्र से महाराष्ट्र और यूपी की तरफ अनाज, फल, दवाइयां ग्रेफाइट और प्लास्टिक का ट्रांसपोर्ट बहुत तेजी से होगा।

एमपी के बड़े टूरिस्ट और वाइल्ड लाइफ स्पॉट भी जुड़ेंगे

हाईवे बनने के बाद मध्य प्रदेश के कई बड़े टूरिस्ट सर्किट आसान होंगे। इनमें खजुराहो, सांची, पन्ना टाइगर रिजर्व, पचमढ़ी, सतपुड़ा टाइगर रिजर्व, कूनो नेशनल पार्क शामिल है। पर्यटन विभाग मानता है कि तेज कनेक्टिविटी से इन जगहों पर विजिटर फुटफॉल बढ़ेगा।

यूपी-महाराष्ट्र से सीधी कनेक्टिविटी

ग्वालियर में यह हाईवे ग्वालियर-आगरा हाईवे से जुड़ेगा, जबकि नागपुर में नागपुर-पुणे-मुंबई कॉरिडोर से कनेक्ट होगा। इससे यूपी, एमपी और महाराष्ट्र के औद्योगिक इलाकों के बीच तेज आवाजाही बनेगी। रविंद्र, अधीक्षण अभियंता, भूतल परिवहन मंत्रालय ने कहा कि ग्वालियर-नागपुर हाईवे के लिए मंत्रालय से सहमति मिल गई है। सर्वे में देखा जा रहा है कि इस रूट को कितना ट्रैफिक मिलेगा। फिर एलाइनमेंट और जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।

इनका कहना…..

ग्वालियर-नागपुर हाईवे के लिए मंत्रालय से सहमति मिल गई है। सर्वे में देखा जा रहा है कि इस रूट को कितना ट्रैफिक मिलेगा। फिर एलाइनमेंट और जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।

रविंद कुमार, अधीक्षण अभियंता, भूतल परिवहन मंत्रालय

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button