Betul News: कोठीबाजार में 5 करोड़ की लागत से बनने वाले ड्रेनेज सिस्टम का रास्ता साफ

Betul News

ड्रेनेज निर्माण शुरू होने से कोठीबाजार में वर्षों पुरानी समस्या से सैकड़ों परिवारों को मिलेगी मुक्ति

Betul News: बैतूल। कोठीबाजार क्षेत्र के लोगों को आखिरकार वर्षों पुरानी जलभराव और ड्रेनेज की समस्या से राहत मिलने जा रही है। नगरपालिका प्रशासन ने लल्ली चौक से लेकर कोतवाली चौराहा तक सड़क के दोनों तरफ लगभग 4 करोड़ 80 लाख की लागत से नए ड्रेनेज सिस्टम के निर्माण कार्य की शुरुआत कर दी है। इस परियोजना से न केवल क्षेत्र की जल निकासी व्यवस्था सुधरेगी, बल्कि सैकड़ों परिवारों को लंबे समय से हो रही परेशानी से भी मुक्ति मिलेगी।

स्थानीय लोगों का कहना है कि बरसात के दौरान यहां के मुख्य मार्गों पर पानी भरने से कई संस्याओं से जूझना पड़ता था। घरों और दुकानों में गंदा पानी घुसने से लोगों को भारी नुकसान झेलना पड़ता था। कई बार शिकायतों के बावजूद स्थायी समाधान नहीं निकल पाया था। अब नई ड्रेनेज लाइन बनने से इन समस्याओं का स्थायी निवारण हो सकेगा।

एक मीटर ऊंचाई और इतनी ही ऊंचाई का बन रहा ड्रेनेज

कोठीबाजार के लगभग 500 मीटर के इस इलाके में ड्रेनेज सिस्टम दुरुस्त ना होने से घरों से निकलने वाले निस्तारी पानी की समस्या काफी जटिल थी। बारिश का पानी भी सड़कों से बहने के कारण सड़क भी बार बार उखड़ रही थी। हालांकि यहां व्हाइट टापिंग सड़क का निर्माण कर दिया गया है। नगरपालिका सब इंजीनियर नगेन्द्र वागद्रे ने बताया कि लल्ली चौक से कोतवाली तक ड्रेनेज का वर्क आर्डर गत 19 मई को जारी कर दिया गया था। 28 फरवरी 2026 तक ड्रेनेज निर्माण पूर्ण किया जाना है। ड्रेनेज का काम सीएम इंफ्रा कंस्ट्रक्शन कंपनी को दिया गया है। ड्रेनेज की लागत 5 करोड़ 14 लाख रुपए आ रही थी।

कम्पनी ने इसका ठेका 4 करोड़ 80 लाख बिलों रेट पर लिया है। ड्रेनेज एक मीटर ऊंचा और इतना ही चौड़ा बनाया जा रहा है। सफाई के लिए चेम्बर भी बनाए जा रहे हैं। हालांकि कहीं कहीं कुछ मकान सड़क की ऊंचाई के चलते काफी नीचे आ चुके हैं। नागरिकों की इस गम्भीर समस्या को देखते हुए नाली निर्माण की रूपरेखा भी तैयार की गई है, जो सीधे ड्रेनेज से मिलाई जाएगी, ताकि पर्याप्त जल निकासी हो सके निर्माण कार्य को चरणबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा, ताकि यातायात और व्यापारिक गतिविधियों पर अधिक असर न पड़े। अधिकारियों ने बताया कि परियोजना पूरी होने के बाद कोठीबाजार, लल्ली चौक सहित आसपास की सभी सड़कों और गलियों में पानी निकासी की समस्या पूरी तरह समाप्त हो जाएगी।

घरों से निकलकर सीधे ड्रेनेज में जाएगा पानी

ठेकेदार ने माप-जोप के बाद मंगलवार रात से खुदाई का $काम शुरू कर दिया है। स्थानीय नागरिकों ने इस कार्य की शुरुआत पर खुशी जताई है। उन्होंने कहा कि कई प्रकार की समस्या झेलने के बाद ड्रेनेज लाइन बनने से कोठीबाजार क्षेत्र में पानी निकासी के साथ स्वच्छता और स्वास्थ्य व्यवस्था भी बेहतर होगी। नगर पालिका ने ठेकेदार को गुणवत्ता के साथ तय समयसीमा में काम पूरा करने के निर्देश दिए हैं। उम्मीद है कि जल्द ही गुणवत्ता के साथ यह महत्वपूर्ण परियोजना पूरी हो जाएगी, इससे कोठीबाजार की वर्षों पुरानी परेशानी इतिहास बन जाएगी।

इनका कहना….

कोठीबाजार क्षेत्र में नाप-जोख के बाद ड्रेनेज का काम शुरू करवा दिया गया है। नागरिकों को भविष्य में समस्या ना हो इसका भी ध्यान रखा जा रहा है। पूर्ण गुणवत्ता के साथ समय सीमा के भीतर काम कराया जाएगा।

नगेन्द्र वागद्रे, सब इंजीनियर नपा बैतूल

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button