Betul Samachar: ट्रेचिंग ग्राउंड बना रहवासियों के लिए बड़ा सिरदर्द

Betul News: Trenching ground becomes a big headache for residents

बदबू और गंदगी से परेशान लोग कलेक्टर से मिले, बताई आपबीती

Betul Samachar: बैतूल। नगर के गौठाना किदवई वार्ड के रहवासी लंबे समय से ट्रेचिंग ग्राउंड की समस्या से परेशान हैं। आवासीय क्षेत्र के बिल्कुल पास बनाए इस कचरा निपटान स्थल से उठने ली बदबू और फैली गंदगी के कारण नागरिकों का जीना मुश्किल हो गया है।

इसी समस्या के निराकरण को लेकर वार्डवासियों ने मंगलवार को कलेक्टर से मिलकर ट्रेचिंग ग्राउंड को हटाने की मांग रखी है। वार्ड के लोगों ने बताया कि प्रतिदिन बड़ी मात्रा में कचरा यहां डाला जाता है। कचरे के सड़ने से निकलने वाली बदबू आसपास के पूरे इलाके में फैल जाती है। लोगों का कहना है कि सुबह-शाम घर से निकलना मुश्किल हो जाता है। बच्चों और बुजुर्गों को सांस लेने तक में परेशानी होती है। कई लोग बदबू की वजह से बीमार भी पड़ रहे हैं।

विशेषत: बरसात के दिनों में हालात बेहद खराब हो जाते हैं। गंदगी के कारण मच्छर और मक्खियां बेतहाशा बढ़ जाती हैं। पानी के साथ जहरीले कीड़े भी घरों में घुस आते हैं, जिससे डेंगू, मलेरिया और संक्रामक बीमारियों का खतरा और बढ़ जाता है। रहवासियों का कहना है कि यह स्वास्थ्य सुरक्षा से सीधा खिलवाड़ है और कभी भी महामारी फैल सकती है।

कई वर्षों से परेशान है वार्डवासी

गौठाना के नागरिक वर्षों से इस समस्या को लेकर संघर्ष कर रहे हैं। कई बार नगर पालिका से लिखित शिकायतें की गईं, विरोध प्रदर्शन एवं चक्काजाम भी किया जा चुका है। इसके बावजूद आज तक ट्रेचिंग ग्राउंड हटाने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। लोगों ने कहा कि समस्या दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है, मगर सुनवाई नहीं हो रही है। स्थानीय नागरिकों ने बताया कि नियमों के अनुसार किसी भी शहर का ट्रेचिंग ग्राउंड घनी आबादी से काफी दूर होना चाहिए, ताकि लोगों पर कोई दुष्प्रभाव न पड़े। इसके बावजूद इसे किदवई वार्ड जैसे आवासीय क्षेत्र में संचालित किया जा रहा है, जो पूरी तरह गलत और असंवेदनशील निर्णय है।

जनसुनवाई पहुंचे कालोनीवासी

जनसुनवाई के दौरान कलेक्टर से मिले कालोनी के रहवासियों ने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि यदि अभी भी इस कचरा निपटान स्थल को नहीं हटाया गया तो आने वाले समय में गंभीर स्वास्थ्य संकट उत्पन्न हो सकता है। कलेक्टर ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच कर आवश्यक कार्रवाई के आश्वासन दिए हैं। नागरिकों ने प्रशासन से स्पष्ट मांग की है कि ट्रेचिंग ग्राउंड को जल्द से जल्द यहां से हटाकर शहर से दूर उचित स्थान पर शिफ्ट किया जाए। उन्होंने कहा कि अब केवल आश्वासन से काम नहीं चलेगा। यदि समस्या का तत्काल निराकरण नहीं किया गया तो वे आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button