Betul Samachar : त्योहार के बाद थाना- चौकी प्रभारी समेत पुलिस विभाग में होगा बड़ा फेरबदल

Betul Samachar: After the festival, there will be a major reshuffle in the police department including the police station in-charge.

विवादित और लंबे से जमे अधिकारी, कर्मचारियों का बदलना तय

Betul Samachar : बैतूल। पिछले कुछ दिनों से जिले में कानून व्यवस्था को लेकर पुलिस अधीक्षक निश्चल एन झारिया का संवेदनशीलता देखने को मिली है। अपराधियों पर ताबड़तोड़ कार्यवाही हो या फिर अपराधों के त्वरित खुलासे, निश्चित रूप से एक पावरफुल एडमिनिस्ट्रेशन देखने को मिल रहा है, लेकिन बात यहीं खत्म नहीं हो रही। दरअसल जिले में मजबूत कानून व्यवस्था और अपराधियों में इसका ख़ौफ भी नजर आए, इसके लिए त्योहारों के बाद पुलिस विभाग में बड़े फेरबदल करने के लिए मंथन किया जा रहा है। इसके संकेत भी पुलिस अधीक्षक ने दिए हैं।

काबलियत और परफॉर्मेंस पर किया जा रहा फोकस

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रत्येक क्राइम मीटिंग में थानेवार अपराधों की समीक्षा की जाती है। समीक्षा के दौरान कुछ थाने ऐसे थाने चिन्हित किए हैं, जहां लंबे समय से अधिकारियों और कर्मचारियों की पदस्थापना होने का कुछ विपरीत असर कानून व्यवस्था पर भी पड़ता नजर आ रहा है। प्रशासनिक दृष्टि से ऐसे अधिकारियों और कर्मचारियों की पदस्थापना में फेरबदल हो सकता है। इसके अलावा अधिकारियों और कर्मचारियों की कार्यप्रणाली को लेकर भी मंथन किया जा रहा है। कई पुलिस अधिकारी ऐसे भी हैं, जिन्होंने अपने थाना क्षेत्रों में उच्च अधिकारियों के निर्देशों के परिपालन में बेहतर परिणाम भी दिए हैं। जिन्हें काबलियत के मुताबिक बेहतर पदस्थापना स्थल पर पदस्थ किया जा सकता है।

विवादित पुलिसकर्मियों की भी खंगाली जा रही कुंडली

सूत्रों कमुताबिक जिले में कानून व्यवस्था को बेहतरकिए जाने की कार्ययोजना पर हर एंगल से उच्च अधिकारी मंथन कर रहे हैं। काबिल पुलिसकर्मियों के अलावा ऐसे पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की कुंडली भी खंगाली जा रही है। जिनका विवादों और शिकायतों से गहरा नाता रहा है। इसके पीछे वजह यह बताई जा रही है कि प्रत्येक क्राइम मीटिंग में समझाइश के बावजूद भी कुछ अधिकारियों और कर्मचारियों की कार्यप्रणाली में बदलाव देखने को नहीं मिल रहा है।

हालांकि आगामी समय में यदि पदस्थापना में फेरबदल होता भी है तो ऐसे पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को अपनी विवादित कार्यप्रणाली और अधिकारियों के निर्देशों को नजरअंदाज किए जाने का खामियाजा भी भुगतना पड़ सकता है। फिलहाल पुलिस विभाग का पूरा फोकस त्योहारों पर टिका हुआ है, ताकि जिले के सभी थानाक्षेत्रों में आगामी त्योहार बिना किसी व्यवधान के शांति और सद्भाव के साथ संपन्न हो सके।

इनका कहना….

प्रशानिक दृष्टिकोण से कर्मचारियों की पदस्थापना में फेरबदल किया जाना है। फिलहाल त्योहारों पर पुलिस का फोकस है, ताकि जिले में शांति और पूर्ण सद्भावना के साथ त्योहार सम्पन्न हो सके।

निश्चल एन झारिया, एसपी बैतूल 

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button