Betul News : बैतूल की गैंग महाराष्ट्र और मप्र के कई स्थानों पर खपा रही गांजा
Betul News: Betul's gang is consuming ganja at many places in Maharashtra and MP.

एक माह में नागपुर-उज्जैन में पुलिस के हत्थे चढ़े, पुलिस रिमांड पर लेकर कर रही पूछताछ
Betul News : बैतूल। जिले में गांजे- ब्राउन शुगर और नशे की खैप दूसरी जगह पहुंचाने के लिए कई युवाओं की एक टीम लंबे समय से इस व्यापार में जुड़ी है। इसके परिणाम भी सामने आए। जिले में आखिर गांजा सहित ब्राउन शुगर और नशे की अन्य वस्तुएं कहां से पहुंच रही? इसका पुलिस आज तक खुलासा नहीं कर पाई है। इस बीच चौकाने वाली खबर सामने आई है कि एक माह में युवाओं की दो गैंग पड़ोसी राज्य महाराष्ट्र और मप्र के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के गृह क्षेत्र उज्जैन में गांजा और अफीम की तस्करी करते हुए पकड़ाएं है। इस मामले का खुलासा होने के बाद पुलिस संबंधितों को रिमांड पर लेकर वास्तविक सरगना तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।
सूत्र बताते हैं कि जिले में इस समय जगह-जगह गांजा-अफीम मांग पर उपलब्ध हो जा रहा है। छोटी दुकानों और पानठेलों पर भी यह सामग्री आसानी से उपलब्ध होने का दावा किया जा रहा है, लेकिन जिले की पुलिस ऐसे एक भी ठिकानों पर आज तक दबिश नहीं दे पाई। नतीजा यह है कि कम उम्र के युवकों के अलावा कई युवतियां भी इस तरह के नशे के आदी होते जा रहे हैं। सूत्रों ने तो यह भी बताया कि नशे की लत के बाद ही आए दिनों छोटे-छोटे मामलों में विवाद की स्थिति निर्मित हो रही है। इस मामले में पुलिस की भूमिका केवल विवाद के बाद आरोपियों को पकड़ने तक सीमित हो जा रही है, लेकिन इस तरह की वस्तुएं बिकने को लेकर पुलिस का मुखबिर तंत्र पूरी तरह से फेल हो गया है। इसका सीधा फायदा तथाकथित गैंग उठाकर नशीली वस्तुओं की सप्लायर बन बैठी है। यदि ऐसा ही चलता रहा तो इसके बड़े दुष्परिणाम सामने आ सकते हैं।
नागपुर में 17 किलो गांज के साथ पकड़ाएं युवक
जानकारी के मुताबिक पिछले दिनों नागपुर पुलिस ने बैतूल के दो युवकों को 17 किलो गांजे की खैप के साथ हिरासत में लिया है। पकड़ाएं गए युवक का नाम राजेश देशमुख बताया जा रहा है। जिस कार में यह गांजे की खैप ले जाईजा रही थी। इसका नंबर एमपी ४८ सीए २१७९ है। यह कार किसी अजय पवार के नाम से दर्ज होने की जानकारी मिल रही है। पकड़े गए युवक राजेश ने अजय के द्वारा ही गांजा तस्करी करने की बात पुलिस को बताई थी। इकसे बाद पुलिस ने राजेश देशमुख को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। पकड़े गए गांजे की कीमत नागपुर पुलिस ने लाखों रुपए बताई है। बताया तो यह भी जा रहा है कि युवक का बैकग्राउंड लेने के लिए नागपुर पुलिस बैतूल भी आ चुकी है। पुलिस इस मामले में और अन्य लोगों की भी तलाश कर रही है।
नशे की पुड़िया के लिए ब्राउन शुगर तस्करी करते तीन पकड़ाएं
इधर 17 अक्टूबर को मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के गृह क्षेत्र उज्जैन के नीलगंगा पुलिस ने बैतूल के तीन युवकों को ब्राउन शुगर की तस्करी में गिरफ्तार किया है। पकड़े गए युवकों में शुभम भगत, शुभम दवंडे और शिवा हजारे बताया जा रहा है। तीनों युवकों को पुलिस ने हरीफाटक क्षेत्र से संदेह के चलते हिरासत में लिया। तीनों कार से आए थे, जब उन्हें पुलिस ने पकड़ा तो इनके पास से 37 ग्राम स्मैक मिला है। इसकी कीमत 3 लाख 70 हजार बताई जा रही है। ें नीलगंगा थाना प्रभारी के मुताबिक उक्त युवक राजस्थान के चांचोर के तस्करों से उक्त माल लेकर आए थे। तीनों सिर्फ नशे की पुड़िया की डिलेवरी करते हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि युवकों ने कबूला है कि वे बैतूल निवासी किसी बाला नामक व्यक्ति के लिए यह काम करते हैं। उन्हें लाला ही सब बताता है कि नशा कब और कहां लेने आना है।




