Betul News: कल आने वाली स्वर्णजयंती एक्सप्रेस पहुंची आज

Betul News: The Swarna Jayanti Express, which was to arrive tomorrow, arrived today

गोंडवाना भी 7 घंटे लेट, ट्रेनों की लेटलतीफी से यात्रियों की बढ़ी परेशानी

Betul News: बैतूल। दिल्ली से नागपुर की ओर आने वाली ट्रेनों की लेटलतीफी ने शुक्रवार-शनिवार को यात्रियों की मुश्किलें बढ़ा दीं। शुक्रवार शाम को बैतूल पहुंचने वाली स्वर्णजयंती एक्सप्रेस निर्धारित समय पर नहीं पहुंच सकी और यह शनिवार सुबह स्टेशन में दाखिल हुई। इतना बड़ा समय अंतराल होने से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई यात्री स्टेशन पर ही घंटों इंतजार करने को मजबूर रहे, जबकि कुछ ने अपनी यात्रा बीच में ही रद्द कर दी। इसके अलावा दिल्ली से नागपुर मार्ग पर चलाई जाने वाली गोंडवाना एक्सप्रेस भी कुल 7 घंटे देरी से बैतूल पहुंची।

लगातार देरी के कारण यात्रियों में रेल प्रशासन के प्रति नाराजगी देखने को मिली। यात्रियों का कहना था कि रातभर जागकर ट्रेन का इंतजार करना पड़ा, लेकिन रेलवे की ओर से उन्हें देरी के संबंध में सटीक जानकारी नहीं दी गई। रेलवे सूत्रों ने बताया कि दिल्ली क्षेत्र से आने वाली लगभग कुछ ट्रेनों पर विलंब का असर पड़ा है। अभी तक देरी के कारण का स्पष्ट नहीं हो सका है, लेकिन अनुमान लगाया जा रहा है कि दिल्ली-भोपाल रूट पर तकनीकी कार्य अथवा रूट व्यस्तता की वजह से ट्रेनें समय से नहीं चल पा रहीं।

वहीं, जीटी एक्सप्रेस भी करीब आधे घंटे देरी से चलते हुए बैतूल पहुंची, जिससे यात्रियों की नाराजगी और बढ़ गई। ट्रेनों की लेट-लतीफी के कारण उन यात्रियों को गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ा, जिन्हें आगे की यात्रा या अन्य कामों के लिए समयबद्ध पहुंचना था। यात्रा रद्द करने वाले कई यात्रियों ने कहा कि अगर देरी की सूचना पहले मिल जाती तो वे वैकल्पिक साधन से यात्रा कर सकते थे।

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button