Betul News: आदिवासी किसान के खाते से दो करोड़ का लेनदेन!

Betul News: Transaction of Rs 2 crore from the account of a tribal farmer!

किसान के उड़े होश, कलेक्टर से जांच की गुहार

Betul News: बैतूल। जिले के एक आदिवासी किसान के बैंक खाते से अचानक दो करोड़ रुपए का लेनदेन दर्ज होने की जानकारी सामने आने के बाद हड़कंप मच गया। मामूली वार्षिक आय वाला किसान जब किसान सम्मान निधि की रकम निकालने बैंक पहुंचा और पासबुक में एंट्री करवाई तो उसमें इतनी बड़ी रकम का लेनदेन देखकर उसके होश उड़ गए। किसान ने तत्काल बैंक प्रबंधन से संपर्क किया, लेकिन कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर उसने कलेक्टर नरेंद्र सुर्यवंशी से जांच की गुहार लगाई है।

बैतूल विकासखंड के ग्राम कनारा निवासी बिसराम पिता मंगू इवने ने बताया कि उसका जनधन खाता बैंक ऑफ महाराष्ट्र शाखा खेड़ी सांवली गढ़ में है। खाते में पिछले पिछले एक वर्ष में कगभग 2 करोड़ रुपए का क्रेडिट और डेबिट एंट्री दिखाई दी है। किसान का कहना है कि उसने अपने खाते में कभी इतनी बड़ी राशि न तो जमा कराई और न ही किसी को ट्रांसफर की। मामले की गंभीरता को देखते हुए उसने पूरे प्रकरण की शिकायत जिला कलेक्टर के समक्ष की है।

इधर कलेक्टर ने बैंक अधिकारियों से रिपोर्ट तलब कर जांच के आदेश दिए हैं। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह मामला तकनीकी गड़बड़ी का है या किसी साइबर फ्रॉड का। लेनदेन की पूरी डिटेल जांच में सामने आएगी। इस घटना ने क्षेत्र के अन्य खाताधारकों में भी चिंता बढ़ा दी है। लोगों ने अपने खातों की जांच शुरू कर दी है। किसान संगठन ने भी प्रशासन से मामले की पारदर्शी जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में किसी निर्दोष किसान के साथ इस तरह की घटना न हो सके।

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button