Betul Today News : हिमालय जैसे विराट व्यक्तित्व के धनी हेमंत खंडेलवाल

Betul Today News: Hemant Khandelwal, rich personality like Himalaya

बाबूजी की विरासत की राजनीति को संजोने में जुटे, मिल रहा अपार जनसमर्थन

▪️ पंकज सोनी, बैतूल। 

Betul Today News : (बैतूल)। बैतूल की राजनीति के युगपुरुष, श्रेष्ठ राजनीतिज्ञ, कोमल हृदय, संवेदनशील, भाजपा के सच्चे सपूत, पूर्व सांसद, विधायक हेमंत खंडेलवाल का आज जन्मदिवस है। इस अवसर पर अंतरमन से ईश्वर से सिर्फ यही प्रार्थना है कि ईश्वर हेमंत खंडेलवाल को स्वास्थ्य लाभ एवं चिर-आयु के आशीर्वाद से सदैव परिपूर्ण रखें।

हेमंत खंडेलवाल एक ऐसा नाम, जिन्होंने अपने बाबूजी स्व. विजय कुमार खंडेलवाल की विरासत की राजनीति को संजो कर रखा है, जिनकी कीर्ति बैतूल की राजनीति के लिए एक आदर्श है। जनकल्याण का कर्तव्यबोध है तो उनका व्यक्तित्व विराट है। हेमंत खंडेलवाल जितने ही सहज और सरल है, उतने ही साहस से परिपूर्ण है। हर चुनौतियों से निबटने का माद्दा रखते हैं। वे एक ऐसे नेता, जिन्होंने बच्चे, युवाओं, महिलाओं, बुजुर्गों सभी के बीच लोकप्रियता की पराकाष्ठा हासिल की।

हेमंत खंडेलवाल जमीन से जुड़े रहकर राजनीति करने वाले और जनता के प्रतिनिधि के रूप में लोगों के दिलों में बसे हुए हैं। हेमंत खंडेलवाल बैतूल जिले के विकास पुरुष के नाम से जाने जाते है। उन्होंने बैतूल जिले में जिन कार्यकर्ताओं को अपना मार्गदर्शन दिया, आज वह सभी कार्यकर्ता संगठन के विभिन्न दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं। वह एक कुशल संगठक के रूप में प्रदेश में जाने जाते हैं। हेमंत ने इस जिले में विभिन्न पदों पर रहते हुए बहुत विकास किया है। वे पूरे जिले के सभी कार्यकर्ताओं के प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने पूरे जिले के कार्यकर्ताओं को एक सूत्र में बांधकर एक माला के रूप में संजोकर एक कुशल संगठक कार्यकर्ता शिल्पी होने का परिचय दिया है।

पिछले 25 वर्षों से बैतूल भाजपा की राजनीति में सेंटर फॉरवर्ड की भूमिका निभा रहे पूर्व सांसद हेमंत खंडेलवाल की पहचान सरल व्यक्तित्व वाले सुलभ नेता के रूप में है। सरल इतने कि किसी कम उम्र- आम व्यक्ति को भी नाम के साथ भैया लगाकर ही संबोधित करते हैं। और सुलभ इतने कि इनके मिलने और फोन पर बात करने की गारंटी तो इनके राजनीतिक दुश्मन भी ले सकते हैं। वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य में ऐसी सरलता और सुलभता वाले नेता विरले ही दिखाई पड़ते हैं।

संसद तक पहुंचे, मदद करने में भी पीछे नहीं (Betul Today News)

भाजपा के युवा कार्यकर्ता से लेकर देश की दूसरी सर्वश्रेष्ठ लोकसभा तक जिले का प्रतिनिधित्व करने तक और इसके बाद विधायक से लेकर वर्तमान में संगठनात्मक भूमिका तक सरलता और सुलभता का श्रृंगार सदैव उनके व्यक्तित्व में विद्यमान रहा है। राजनीति के शिखर तक पहुंचने के बावजूद हेमंत और सरलता सदैव एक दूसरे के पूरक बने रहे। सांसद विधायक रहते उनके संपर्क में आने वाले जिन जरूरतमंदों को नियमों के कारण स्वेच्छानुदान से मदद ना कर पा रहे हो उनको अपनी जेब से मदद करते हेमंत खंडेलवाल को पचासों बार देखा गया है। चाहे नागरिक हो या पार्टी के सामान्य कार्यकर्ता हेमंत भैया ने जरूरतमंदों की मदद करने में हमेशा दरियादिली दिखाई है। जबकि जिले की राजनीति में उनके प्रतिद्वंद्वियों के हाथ इस मामले में हमेशा बंधे ही रहते हैं।

भाजपा में रहते हुए देश प्रदेश में प्रतिष्ठा पाने वाले खंडेलवाल परिवार के चिरंजीवी हेमंत के संसदीय कार्यकाल की पेंशन और व्यक्तिगत आय का एक अंश जो कि लाखों में है, प्रतिमाह पार्टी, जरूरतमंद नागरिक और कार्यकर्ताओं के लिए खर्च होता है। यह अन्य नेताओं के लिए भी अनुसरण करने का विषय है। कार्यकर्ताओं की गलती निकाले बिना उनका काम कराने की कला हेमंत खंडेलवाल को कार्यकर्ताओं का चहेता बनाती है।

आम राजनीतिक परिदृश्य में झांकने पर नजर आता है कि अक्सर किसी भी राजनीतिक दल के नेता अपने कार्यकर्ताओं से संगठन और चुनाव का काम तो हर हद तक जाकर करवाते हैं। लेकिन जब कार्यकर्ता का व्यक्तिगत काम पड़ता है तो उसके लिए फोन करने के पहले यह सोचने लगते हैं कि इसमें कार्यकर्ता का कोई स्वार्थ तो नहीं जुड़ा है। हेमंत खंडेलवाल का व्यवहार इस मामले में कुछ हटकर है। वे कार्यकर्ताओं के और आम नागरिकों के भी व्यक्तिगत फायदे के काम करवाने में तनिक भी नहीं झिझकते हैं। यह एक बड़ा कारण है कि हेमंत से राजनीतिक रूप से असंतुष्ट कोई कार्यकर्ता या नेता भी उनसे लोक व्यवहार के नाते तो जुड़ा ही रहता है।

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button