Betul News: बिजली पोल हटाने में नाकाम नपा और बिजली ठेकेदार

Betul News: Municipal Corporation and electricity contractor fail to remove electricity poles

कछुआ चाल से हो रहा ब्लॉक लगाने का काम, ठेकेदार की बढ़ी परेशानी

Betul News: बैतूल। शहर में विकास कार्यों के साथ-साथ लापरवाही का सिलसिला लगातार जारी है। नगरपालिका और बिजली विभाग के ठेकेदारों की सुस्त कार्यप्रणाली से आमजन ही नहीं, काम करने वाले ठेकेदार भी परेशान हैं, जो तय समय सीमा के भीतर काम नहीं कर पा रहे हैं। दरअसल, कोतवाली से लल्ली चौक के बीच सड़क के आसपास ब्लॉक लगाने का काम चल रहा है, लेकिन टेंडर होने के बावजूद कई जगहों पर पुराने बिजली पोल और ट्रांसफार्मर नहीं हटाए नहीं जा सके हैं, जिसके चलते काम अटक गया है। ठेकेदार की मजबूरी है कि बिजली पोल और ट्रांसफार्मर की जगह छोड़ कर ब्लाक लगाना पड़ रहा है। ऐसे में आने वाले समय मे ब्लाक अपनी जगह से उखड़ने लगेंगे और जनता के खून पसीने की गाढ़ी कमाई मिट्टी में मिलना तय माना जा रहा है। इधर काम की लेट लतीफी को लेकर कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने जल्द से जल्द सड़क सहित क्षेत्र का मुआयना किये जाने का आश्वासन दिया है।

अधिकारियों की लापरवाही से डूब रही जनता की कमाई

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सड़क निर्माण करने वाले ठेकेदार ने बार-बार नगर पालिका और बिजली विभाग को पोल हटाने के लिए पत्राचार किया, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठा पाए हैं। बिजली पोल और ट्रांसफार्मर नही हटने से ब्लॉक लगाने का कार्य कछुआ चाल से चल रहा है। मजदूर और मशीनें साइट पर बेकार बैठी रहती हैं, वहीं ठेकेदार को प्रति दिन आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है। स्थिति यह है कि ठेकेदार को बिजली पोल और ट्रांसफार्मर की जगह छोड़ कर ब्लाक लगाने पड़ रहे हैं।

पोल शिफ्टिंग का काम लेकर बेफिक्र ठेकेदार

इस मामले को लेकर स्थानीय नागरिकों का कहना है कि नपा और बिजली विभाग के बीच समन्वय की कमी के कारण इस सड़क पर आधे-अधूरे काम पड़े हुए हैं। जगह-जगह खुदी सड़कों और अव्यवस्थित बिजली पोलों के कारण राहगीरों को भी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। बिजली पोल और ट्रांसफार्मर शिफ्ट करने वाला ठेकेदार $काम लेकर बेफिक्र बैठा हुआ है और इधर नपा कोतवाली के समीप लगे पेड़ों की डालियां तक नहीं छठवां सकी है। बिजली ठेकेदार और नपा के अधिकारी इस लेट लतीफी का ठिकरा एक दूसरे के सिर फोड़ रहे हैं। स्थानीय रहवासियों का कहना है कि नागरिको को रोजाना हो रही मुसीबतों को देखते हुए नपा और बिजली ठेकेदार अगर समन्वय बनाकर काम करें तो कुछ ही दिनों में समस्या का समाधान हो सकता है। फिलहाल धीमी रफ्तार से चल रहे काम और जिम्मेदारों की उदासीनता से विकास कार्यों की गति पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

इनका कहना…

काम जल्द से जल्द कराए जाने के निर्देश दिए गए थे। अधिकारियों को मौके पर तलब कर पुन: निरीक्षण करेंगे।

नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी, कलेक्टर बैतूल

नपा द्वारा पेड़ों की छंटाई नहीं करवाने से पोल और ट्रांसफार्मर शिफ्ट नहीं हो पा रहे हैं। छंटाई की जाए तो शिफ्टिंग का काम पूर्ण किया जाएगा।

राघवेंद्र द्विवेदी, पोल शिफ्टिंग ठेकेदार

ठेकेदार का कुछ भुगतान लंबित होने से उन्होंने पोल शिफ्टिंग शुरू नहीं कि है। प्रयास किए जा रहे हैं कि जल्द से जल्द पोल शिफ्ट कर दिए जाएं।

अमित सक्सेना, विद्युत शाखा प्रभारी नपा बैतूल

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button