Betul Breaking News: ब्रेकिंग न्यूज: वीडियो: पाथाखेड़ा के वेकोलि अस्पताल में भीषण आग से अफरा तफरी

Betul Breaking News: Breaking News: Video: Massive fire at Vekoli Hospital in Pathakheda causes panic

ओपीडी के समय हॉस्पिटल में थी मरीजों की भीड़, मेल वार्ड में 5, फीमेल वार्ड में भर्ती थे 11 मरीज, दममलों ने बमुश्किल पाया आग पर काबू

Betul Breaking News: सारनी ( कालीदास चौरासे)। वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड पाथाखेड़ा क्षेत्र के एरिया हॉस्पिटल में शनिवार सुबह उसे समय अफरा तफरी मच गई। जब अस्पताल में भर्ती मरीज ने मेल वार्ड के खाली रूम से आग की लपटे उठते देखी। मरीज जैसे ही जोर-जोर से आग लगना बोलकर अस्पताल से बाहर भागने लगा। वैसे ही अस्पताल में अफरा तफरी मच गई और लोग दौड़कर अस्पताल से बाहर निकलने लगे। दरअसल 10.30 बजे जब अस्पताल से धुआ उठता दिखाई दे रहा था तब ओपीडी चालू थी और मरीज अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे।

इतना ही नहीं मेल वार्ड में 5 और फीमेल वार्ड में 11 मरीज भर्ती थे। अच्छी बात यह थी कि अस्पताल के जिस रूम में आग लगी थी। उसमें कोई मरीज भर्ती नहीं था। हालांकि पूरे रूम में मरीज के लिए बेड लगे थे। आग की सूचना मिलते ही पाथाखेड़ा की दमकल टीम मौके पर पहुंची और समय रहते आग पर काबू पा लिया। हालांकि अस्पताल में आग लगने से काफी संख्या में वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड का स्टाफ और अधिकारी कर्मचारी मौके पर पहुंचकर आग लगने के कर्म का पता लगाते रहे।

नपा और एमपीपीजीसीएल की दमकल ने पाया काबू

डब्ल्यूसीएल अस्पताल में आग लगने की सूचना मिलते ही मध्य प्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी लिमिटेड सारणी और नगर पालिका परिषद सारणी की दमकल टीम पहुंची। पाथाखेड़ा स्थित फायर स्टेशन की टीम ने समय रहते आग पर काबू पा लिया। जबकि मध्य प्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी की दमकल टीम करीब आधे घंटे बाद पहुंची। हालांकि दोनों दमकल टीमों ने आग पर काबू पाकर बड़ी घटना टाल दी। नगर पालिका के दमकल कर्मचारी हरेंद्र भारती, भाजपा पार्षद गणेश महस्की ने सूचना मिलते ही अस्पताल पहुंचकर आग पर काबू पाने रुपरेखा बनाई और फायर ब्रिगेड पहुंचते ही दमकाल कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचकर आग बुझाई।

ऑक्सीजन लगाकर घटनास्थल पर पहुंची रेस्क्यू टीम

वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड पाथाखेड़ा के क्षेत्रीय चिकित्सालय में भीषण आगजनी की घटना पर डब्ल्यूसीएल की 6 सदस्यी रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। भीषण आग और अस्पताल में जहरीले काले धुए को गंभीरता से लेकर वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड की रेस्क्यू टीम ऑक्सीजन मास्क पहनकर अस्पताल में पहुंचे और आग पर नियंत्रण पाने की कोशिश करते रहे।

अधिकारी, कर्मचारी और यूनियन प्रतिनिधि पहुंचे

अस्पताल में आग लगने की खबर लगते ही वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड पाथाखेड़ा के एजीएम समेत काफी संख्या में जीएमओ के अधिकारी, कर्मचारी और यूनियन प्रतिनिधि अस्पताल पहुंचे। आज किन कारणों से लगी थी। इसका फिलहाल खुलासा नहीं हो पाया।

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button