Betul Hanuman Janmotsav : अब जुलूस में डांस करने को लेकर विवाद में चले चाकू, तीन घायल

हनुमान जन्मोत्सव पर पुलिस के कड़े बंदोबस्त के बाद चाकू चलने से बनी भय की स्थिति

Betul Hanuman Janmotsav Shobhayatara : बैतूल। हनुमान जन्मोत्सव पर जुलूस में डांस करने को लेकर कुछ युवकों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि एक युवक ने तीन युवकों पर धारदार चाकू से हमला कर घायल कर दिया। इस घटना के बाद से जुलूस में अफरा-तफरी मच गई थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मोर्चा संभाला और विवाद को शांत किया। चाकूबाजी में घायल हुए तीन युवकों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती किया गया है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार को हनुमान जन्मोत्सव को लेकर जुलूस निकला था।

गंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत निकले जुलूस में डांस करने को लेकर कुछ युवकों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बड़ गया कि एक अज्ञात युवक ने गांधी वार्ड निवासी कपिल पिता कमल पवार, अजय पिता शिवशंकर विश्वकर्मा, खंजनपुर निवासी अनुराग धोटे पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया। तीनों युवकों को चाकू लगने से चोटे आई है। तत्काल युवकों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती किया गया है।

गंज पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चाकू से हमला करने वाले युवक की पहचान कर ली है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस ने विवाद को लेकर अस्पताल में घायल युवकों के ब्यान दर्ज किए है। पुलिस के मुताबिक जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

सुरक्षा के बाद भी बनी विवाद की स्थिति

हनुमान जन्मोत्सव के दिन निकले जुलूसों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे, किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए पुलिसकर्मियों को तैनात किया था। सुरक्षा व्यवस्था के बीच जुलूस में चाकूबाजी जैसी घटना हो गई। ऐसे में सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे है। कहीं ना कहीं सुरक्षा को लेकर इसमें चूक भी सामने आई है। पुलिस जुलूस में पूरी तरह से सक्रिय होती तो जुलूस में विवाद की स्थिति नहीं बनती। हालाकि पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद विवाद को शांत किया।

डीजे बंद कराने पर श्रद्धालुओं और पुलिस के बीच विवाद

घाटा मेहंदीपुर बालाजी की रथ यात्रा पूरे शान और शौकत के साथ कोठीबाजार हनुमान मंदिर से निकाली गई थी। शोभायात्रा में हजारों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे। बताया जा रहा है कि जैसे ही यात्रा रात्रि 11 बजे दिलबहार चौक गंज से आगे बड़ी पुलिस ने यात्रा में चल रहे दोनों डीजे बंद करवा दिए।

जानकारी मिली है कि यात्रा महज 100 मीटर की दूरी माता मंदिर पर जाकर खत्म होने वाली थी, लेकिन इसके पूर्व ही पुलिस ने डीजे बंद करवा दिया। जिसकी वजह से शोभायात्रा के आयोजकों और श्रद्धालु तथा पुलिस के बीच कुछ देर के लिए विवाद की स्थिति भी निर्मित हो गई थी। श्रद्धालुओं का कहना था कि 100 मीटर की दूरी मात्र 10 या 15 मिनट में पूर्ण कर ली जाती, लेकिन पुलिस ने डीजे बंद करवाकर श्रद्धालुओं के पूरे आनंद पर पानी फेर दिया।

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button