Betul News : कफ सिरप से बच्चों की मौत प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल: पटवारी

Betul News: Child dies due to cough syrup, serious question on state's health system: Patwari

घोड़ाडोंगरी पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कार्यकर्ताओं से भी मिले

Betul News : घोड़ाडोंगरी। परासिया में कफ सिरप पीने से मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत के बाद पूरे प्रदेश में शोक और आक्रोश का माहौल है। इस हृदयविदारक घटना पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने गहरा दुख व्यक्त किया है। सोमवार कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पीड़ित परिवारों से मिलने के लिए परासिया रवाना हुए। कुछ देर के लिए घोड़ाडोंगरी में रूके प्रदेश अध्यक्ष पटवारी ने कहा कि यह घटना प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती है। उन्होंने मांग की है कि इस मामले की न्यायिक जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए और पीड़ित परिवारों को उचित मुआवजा दिया जाए।

परासिया जाते समय उनका काफिला घोड़ाडोंगरी पहुंचा था, जहां पर उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और स्थानीय संगठन की स्थिति एवं जनता की समस्याओं की जानकारी ली। कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष का गर्मजोशी से स्वागत किया और उन्हें क्षेत्र की स्थिति से अवगत कराया। कांग्रेसियों ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा जनहित के लिए संघर्ष करती रही है और इस घटना में भी हम पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे।

इस अवसर पर मंडलम अध्यक्ष अशोक राठौर, चोपना मंडलम अध्यक्ष मनेंद्र नाथ, उप ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष (पाढर) नीरज राठौर, राहुल उइके, गुलशन मिश्रा, भजन शाह, हरप्रीत खनूजा, दुशांत महाले, मिथुन विश्वास, कन्हैया राठौर, मुकेश महोबिया, राजा उर्फ इमरान खान तथा रुपेश भोरवंशी सहित कांग्रेस कमेटी के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी घोड़ाडोंगरी ने मृतक बच्चों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन धारण कर प्रार्थना की। प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे जनता की सेवा और संगठन को मजबूत करने के लिए निरंतर सक्रिय रहें।

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button