Betul News: अतिक्रमण के खिलाफ फिर सड़क पर नपा, अस्पताल के सामने चलाई जेसीबी

Betul News: Again measures taken against encroachment on the road, JCB driven in front of hospital

सारे शहर से हटाए जाएंगे बेजा कब्जे, सांझवीर ने कल उठाया था मुद्दा

Betul News: बैतूल। शहर की प्रमुख सड़कों के फुटपाथ सहित अन्य क्षेत्रों में अतिक्रमण को लेकर गतांक में सांझवीर टाईम्स ने प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी। साथ ही जिला अस्पताल के सामने भी अतिक्रमण को देख कलेक्टर ने नाराजगी भी जाहिर की थी। इसका असर आज देखने को मिला जब नपा का अतिक्रमण हटाओ दस्ता अतिक्रमण हटाने जेसीबी लेकर निकल पड़ा।

सबसे पहले असप्ताल के सामने किया गया अतिक्रमण हटाया गया है। यहां लगी सभी दुकाने और चाय पान की दुकानों सहित फुटपाथ पर कब्जा कर बैठे पारधियों के कब्जे हटा दिए गए हैं। बताया जा रहा है कि कलेक्टर की कड़ी फटकार के बाद अब बिना कोई सुनवाई किए शहर में सरकारी जमीन पर किए अतिक्रमण चुन चुन कर हटाने शुरू कर दिए है।

सहायक राजस्व निरीक्षक मदन विन्नोदकर ने बताया कि सबसे पहले जेसीबी की सहायता से जिला अस्पताल के सामने करीब आधा दर्जन से अधिक अतिक्रमण हाटाएं गए हैं। कुछ दुकानदारों ने अपनी दुकानें स्वयं हटाने की पेशकश की थी जिन्हें 1 घण्टे की मोहलत दी गई थी। उन्होंने बताया कि कलेक्टर से मिले निर्देशों के बाद कालेज चौक, कारगिल चौक और चौपाटी सहित गंज क्षेत्र , कोठीबाजार के अतिक्रमण भी हटाए जाने हैं।

इन क्षेत्रों में मुनादी भी करवाकर अतिक्रमणकर्ताओं को चेतावनी दी जा रही है कि समय रहते अपने अतिक्रमण स्वयं हटा लिए जाएं अन्यथा नगर पालिका द्वारा जेसीबी से अतिक्रमण हटाकर सामग्रियों की जब्ती भी बनाई जाएगी।

विन्नोंदकर के मुताबिक टू लेन सड़कों के फुटपाथों पर भी कब्जा कर बड़ी बड़ी दुकानें लगाई है, इन्हें भी सख्ती से हटाए जाने के निर्देश के बाद समस्त दुकानदारों को खुद अतिक्रमण हटाकर फुटपाथ खाली किए जाने की चेतावनी दी है। इस अभियान के अंतर्गत शहर के कई प्रमुख क्षेत्रों में अतिक्रमण चिन्हित किया गया है, जिन्हें सख्ती से हटाया जा रहा है।

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button