Betul Ki Khabar: विजयादशमी कल, रावण-कुंभकर्ण के विशाल पुतलों का होगा दहन
Betul Ki Khabar: Vijayadashami tomorrow, huge effigies of Ravana and Kumbhakarna will be burnt.

लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम में होगा भव्य आयोजन, तैयारियां पूरी
Betul Ki Khabar: बैतूल। श्री कृष्ण पंजाब सेवा समिति द्वारा स्थानीय लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम में गुरुवार को विजयादशमी पर रावण और कुंभकरणों के विशाल पुतलों का दहन किया जाएगा। इसकी तैयारियां अंतिम चरणों में है। गुरुवार शाम गंज स्थित रामलीला मैदान से भगवान राम-लक्ष्मण रथ पर सवार होकर लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम पहुंचेंगे।
श्री कृष्ण पंजाब सेवा समिति इस वर्ष रावण-कुंभकर्ण के पुतले की ऊंचाई बढ़ाई गई हैं। इस बार डिजिटल तकनीक से पुतलों का दहन किया जाएगा। समिति द्वारा पिछले 68 वर्षों से रामलीला और पुतला दहन का बीड़ा उठाया है। समिति का यह अनुकरणी प्रयास इस वर्ष भी जारी रहेगा। समिति के दीपक सलूजा ने बताया कि रावण और कुंभकर्ण के पुतलों का निर्माण भोपाल के कलाकारों ने किया है। बताया जा रहा है कि भोपाल के कारिगरों पिछले कई वर्षों पुतले बनाने का काम दिया गया है। उल्लेखनीय है कि पहले पुतलों का दहन तीर मारकर किया जाता था, लेकिन इस बार डिजिटल तरीके से पुतलों का दहन किया जाएगा।
55 फीट के रावण और 50 फीट के कुंभकरण का पुतला
इस बार 55 फीट के रावण और 50 फीट के कुंभकरण का पुतला भोपाल के मंझे हुए कलाकारों ने मनाया है। एक सप्ताह पहले रावण-कुंभकर्ण का पुतला तैयार किया जा रहा है। दोनों पुतलों को बुधवार को समिति के सदस्यों की मौजूदगी में लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम में खड़ा कर दिया है। पुतलों की देखरेख के लिए पूरी रात पुलिस बल भी तैनात किया जाएगा। श्री कृष्ण पंजाब सेवा समिति के सदस्य दीपक सलूजा ने बताया कि इस बार रावण-कुंभकर्ण के पुतलों को आकर्षक बनाया गया है। पुतला दहन के पहले रावण और कुंभकर्ण के मुंह से आकर्षक लाइटिंग के साथ खड़ा किया है। उन्होंने बताया कि आतिशबाजी भी इस बार रंगारंग की जाएगी।
दहन कार्यक्रम में गणमान्य नागरिक रहेंगे उपस्थित
कार्यक्रम में केन्द्रीय राज्यमंत्री डीडी उइके, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल, आमला विधायक डॉ. योगेश पंडाग्रे, भारत भारती आवासीय विद्यालय के सचिव मोहन नागर, भाजपा जिला अध्यक्ष सुधाकर पवार समेत समिति के अध्यक्ष कश्मीरी लाल बतरा समेत प्रमोद खुराना, दीपू सलूजा, विजय सलूजा, दीपक खुराना, नरेंद्र झाम, प्रदीप गंगवानी, अशोक मदान, राजेश आहूजा, बंटी जूनेजा, कुशकुंज अरोरा, प्रवीण गुगनानी, अनिल झाम, अजय सलूजा, दीपक खुराना, मुरारी कपूर, बबलू खुराना, अशोक मदान, विजय सलूजा बंटी सतीजा सहित समाज के लोग मौजूद रहेंगे।




