Betul News : गड़बड़झाला: जिला शिक्षा कार्यालय की मरम्मत अधूरी, लाखों की राशि पर उठ रहे सवाल?

Betul News: Scam: Repair of District Education Office incomplete, questions being raised on the amount of lakhs?

दो साल बाद भी अधूरा काम, पुराने काम को बता रहे नया

Betul News : बैतूल। जिला शिक्षा कार्यालय की मरम्मत का मामला अब गंभीर सवालों के घेरे में है। पुराने कार्यालय भवन की जर्जर स्थिति को देखते हुए इसे सुभाष प्रायमरी स्कूल परिसर में शिफ्ट कर दिया गया था। भवन की मरम्मत के लिए लाखों रुपये की स्वीकृति भी हुई, लेकिन लंबे समय बाद भी काम अधूरा पड़ा है। यह स्थिति न केवल कार्यालयीन कार्यों में बाधा उत्पन्न कर रही है, बल्कि जिम्मेदार विभागों की लापरवाही को भी उजागर कर रही है।काम के नाम पर सिर्फ सामने लगा टीन शेड ही नजर आ रहा है। अधिकारी काम होना तो बता रहे , लेकिन संशय की स्तिथि तब निर्मित हो रही है जब यह तथ्य सामने आया कि , इसी जगह पर पुराना केंद्रीय विद्यालय भी संचालित हो रहा था, तब भी केंद्रीय मद से भवन की मरम्मत कराई गई थी।

सूत्रों के मुताबिक कार्यालय मरम्मत का एस्टीमेट पीडब्ल्यूडी द्वारा तैयार किया गया था। हालांकि वास्तविकता में जिस स्तर का काम होना था, वह मौके पर नजर तो आ रहा लेकिन इसमें भी असमंजस की स्तिथि निर्मित हो रही है। सूत्र बता रहे हैं कि इस्टीमेट में कुछ काम ऐसे हैं जो केंद्रीय विद्यालय प्रबंधन पहले ही करवा चुका था। पुराने केंद्रीय विद्यालय के समय हुए मरम्मत कार्य को ही नया दिखाने की कोशिश यहाँ की गई है। यदि ऐसा है तो यह स्थिति सीधे तौर पर वित्तीय अनियमितताओं और पारदर्शिता की कमी की ओर इशारा करती है।

अधूरा मरम्मत कार्य किसकी जिम्मेदारी

स्वीकृत राशि का उपयोग कैसे और किस काम मे किया गया, इसका स्पष्ट ब्योरा अब तक सामने नहीं आया है। अधिकारी इस विषय पर बोलने से बचते नज़र आ रहे हैं। वहीं, शिक्षा से जुड़े कर्मचारियों और विद्यार्थियों के कार्य प्रभावित हो रहे हैं। उन्हें एक अस्थायी जगह से काम करना पड़ रहा है, जिससे न केवल फाइलों की आवाजाही कठिन हो रही है, बल्कि मूल कार्यालय के अभाव में समन्वय और सुविधा भी बाधित हो रही है। यह सवाल अब गूंज रहा है कि जब लाखों रुपये स्वीकृत हुए तो मरम्मत अधूरी क्यों छोड़ी गई? जिम्मेदारी किसकी है और आखिर इतने लंबे समय में काम क्यों पूरा नहीं हुआ? इस मामले में यदि शीघ्र ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो यह एक और उदाहरण बन जाएगा कि प्रशासनिक लापरवाही से जनता का धन किस तरह बर्बाद हो रहा है।

इनका कहना….

भवन मरम्मत कार्य पीडब्ल्यूडी द्वारा किया जा रहा है, ज़्यादा जानकारी विभाग के अधिकारी ही दे सकते हैं।

डॉ. अनिल कुशवाह, जिला शिक्षा अधिकारी बैतूल

बैतूल पदस्थापना के समय मरम्मत कार्य शुरू करवाया था, मेरा तबादला हो चुका है, कितना काम हुआ इसकी जानकारी नहीं है।

अखिल कवड़े, एसडीओ पीडब्ल्यूडी बैतूल

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button