Betul News: मंडी में व्यवस्था सुधारने विधायक की फिर मैराथन बैठक
Betul News: MLA to hold another marathon meeting to improve the system in Mandi

एसडीएम और सचिव के साथ पुराने निर्देशों को अमल लाने की सख्त हिदायत
Betul News: बैतूल। कृषि उपज मंडी में करीब 20 दिन पहले विधायक हेमंत खंडेलवाल ने कलेक्टर, एसडीएम, मंडी सचिव और व्यापारियों के साथ व्यवस्था बनाने के लिए ली गई बैठक पर निर्णय नहीं हुआ है। नई व्यवस्था बनाने के लिए विधायक के निर्देश का पालन नहीं होने पर उन्होंने नाराजगी जताई। गुरुवार एक बार फिर उन्होंने भारसाधक अधिकारी और एसडीएम राजीव कहार और मंडी सचिव के साथ लंबी बैठक कर व्यवस्थाओं को सुधारने के निर्देश दिए। सांझवीर टाईम्स लगातार मंडी की अव्यवस्था को सामने ला रहा है। इस पर विधायक काफी नाराज नजर आ रहे हैं। गुरुवार हुई बैठक में उन्होंने कृषि मंडी की व्यवस्था को धरातल पर उतारने की सख्त हिदायत दी है।
बड़ोरा की कृषि उपज मंडी में आज भी किसान लूटने को मजबूर हो रहे हैं। बीस दिन पहले विधायक खंडेलवाल ने बैठक लेकर अपना एजेंडा साफ कर दिया था। उन्होंने मंडी में हो रही अव्यवस्थाओं और सांझवीर टाईम्स की खबरों को प्राथमिकता देते हुए नई व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए थे। इस व्यवस्था के तहत अधिक उपज आने से स्थिति बिगड़ता देख उन्होंने ट्रालियों में ही उपज की नीलामी शुरू करने की बात कही थी। इसके अलावा आरजीटीएस से 48 घंटों में किसानों को भुगतान देने, शिकायत के लिए अधिकारियों के नंबर अंकित करने और अतिक्रमण हटाने की हिदायत दी थी।
इनमें से अधिकांश शिकायतें आज भी यथावत बनी हुई है। किसानों के साथ हम्माल और बिचौलिए उपज तौलने के लिए लूट कर रहे हैं। यह मुद्दें सांझवीर टाईम्स ने कृषि मंडी पहुंचकर आंखों के सामने देख रहा है। खुलेआम किसानों से उपज तौलने के लिए रुपए मांगें जा रहे हैं। न ही भारसाधक अधिकारी और न मंडी के नए सचिव इस व्यवस्था पर अंकुश लगा पा रहे हैं। केवल झूठे आश्वासन पर ही भार साधक अधिकारी और सचिव भ्रामक जानकारी दे रहे हैं। इसी वजह व्यवस्था नहीं सुधरने के कारण विधायक खंडेलवाल काफी नाराज बताए जा रहे हैं।
मंडी में नहीं, बाल मंदिर में ली बैठक
इस बार विधायक ने हेमंत खंडेलवाल ने मंडी की व्यवस्थाओं को सुधारने के लिए कृषि उपज मंडी परिसर के बजाए नपा के बाल मंदिर सभागृह में एसडीएम राजीव कहार, मंडी सचिव उइके मौजूद थे। विधायक ने भारसाधक और सचिव से व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने पूर्व में दिए निर्देशों का पालन नहीं होने पर नाराजगी जताई। विधायक ने दो टूक शब्दों में कहा कि अव्यवस्थाओं के लिए ट्राली से उपज नीलाम करना शीघ्र शुरू किया जाए। आरजीटीएस से भुगतान से विलंब होने पर उन्होंने नाराजगी जताते सचिव को सख्त हिदायत दी कि उपज बेचने के 48 घंटे के भीतर किसानों को भुगतान दे दिया जाए। मंडी में बिचौलिए और हम्मालों द्वारा उपज तौलने के अतिरिक्त रुपए लिए जाने पर निगरानी कर चिन्हित करने के लिए कहा।




