Betul Ki Khabar: Video: तौल कांटे पर उतर रही अवैध रेत, मौके पर लगा भंडार!

Betul Ki Khabar: Illegal sand being loaded on the weighing scale, stockpiled on the spot!

वनकर्मियों की मिलीभगत की आशंका वन क्षेत्र में भी उत्खनन

Betul Ki Khabar: बैतूल। भैंसदेही क्षेत्र में अवैध रेत उत्खनन का कारोबार तेजी से पांव पसार रहा है। रेत माफिया और वन विभाग के कुछ कर्मचारियों की मिलीभगत से यह खेल खुलेआम संचालित हो रहा है। सूत्रों के अनुसार, भैंसदेही के आसपास स्तिथ रात के अंधेरे में वन क्षेत्र से बड़े पैमाने पर रेत का खनन कर टोल कांटे पर भण्डारण कर रेत सप्लाई की जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कोथलकुण्ड से गुदगांव के बीच के इलाकों में अवैध रूप से रेत की खुदाई कर बड़े पैमाने पर भंडारण किया जा रहा है। उत्खनन की गई रेत सीधे किसी भाजपा नेता के तौल कांटे पर उतारी जाती है। सूत्र बताते हैं कि आर्डर के हिसाब से रेत खरीददार तक पहुंचा दी जाती है जबकि प्रशासन ने बारिश की वजह से खनन पर रोक लगा रखी है। यहाँ जमा हुए रेत के ढेर इस बात की गवाही देते हैं कि यह काम लंबे समय से सुनियोजित तरीके से किया जा रहा है। सबसे चिंताजनक तथ्य यह है कि जिन कर्मचारियो पर वन क्षेत्र में खनन और परिवहन रोकने की जिम्मेदारी है, वही लोग इस धंधे को संरक्षण देते नजर आ रहे हैं।

प्राकृतिक संसाधनों की जमकर मचाई जा रही लूट

स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि दिन-रात चल रहे इस अवैध उत्खनन से न केवल प्राकृतिक संसाधनों की लूट हो रही है, बल्कि पर्यावरण पर भी गंभीर खतरा मंडरा रहा है। रेत के अंधाधुंध दोहन से नदियों और नालों का स्वरूप बदल रहा है। जलधाराओं की गहराई और प्रवाह प्रभावित हो रहे हैं, जिसके चलते भूजल स्तर लगातार नीचे जा रहा है। यह स्थिति भविष्य में जल संकट को और गहरा सकती है।

नियम कानून की जमकर उड़ रही धज्जियां

बड़े पैमाने पर खनन और परिवहन के गवाह ग्रामीणों ने बताया कि वन विभाग के कर्मचारियो के स्वहित और मिलीभगत के कारण रेत माफिया निर्भीक होकर सक्रिय हैं। जिम्मेदार अधिकारियों को इसकी भनक तक नहीं लगने दी जा रही है। यही वजह है कि कानून और नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए अवैध रेत उत्खनन व भंडारण का धंधा तेजी से फल-फूल रहा है।क्षेत्रवासियों ने प्रशासन और खनिज विभाग से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। उनका कहना है कि जब तक कठोर कार्रवाई नहीं की जाती और दोषी अधिकारियों पर जवाबदेही तय नहीं की जाती, तब तक यह कारोबार नहीं रुकेगा। ग्रामीणों का साफ कहना है कि प्राकृतिक संसाधनों की खुली लूट पर अंकुश लगाना प्रशासन की जिम्मेदारी है।

इनका कहना….

तौल कांटे पर रेत का भंडारण हो रहा है तो निरीक्षकों को कार्यवाही के निर्देश दिए जाएंगे रेत का खनन कहां से किया गया इसकी जांच भी कराई जाएगी।

मनीष पालेवार, उप संचलक खनिज विभाग बैतूल

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button