Betul News: कोतवाली पुलिस लाइन खंडहरों में तब्दील
Betul News: Kotwali police line turned into ruins

जान हथेली पर रख कंडम भवनों में रहने को मजबूर पुलिस कर्मियों के परिवार
Betul News: बैतूल। जिले में सुचारू रूप से कानून व्यवस्था और आम जन सुरक्षा की जिम्मेदारी निभाने वाले पुलिस जवान और उनके परिवार की तरह असुरक्षित जिंदगी जीने को मजबूर हैं। इसे लेकर सांझवीर टाईम्स लगातार अधिकारियों का ध्यान आकर्षण करवा रहा है। स्थिति यह है कि बड़ी लाइन में जहां खंडहर हो चुके भवनों के मेकअप में जबरदस्ती लाखों रुपए फूंके जा रहे हैं। कोतवाली थाना परिसर में बने आवास इतने जर्जर हो चुके हैं कि कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
मौजूदा हालातों में इन खंडहरनुमा भवनों में लगभग आठ से अधिक पुलिस परिवार अपनी जान हथेली पर रखकर निवास कर रहे हैं, जो हर पल खतरे के साय में दिन-रात काटने को विवश हैं। बरसात के दिनों में परिवार को डर औऱ भयावह स्थिति का सामना करना पड़ रहा है, जब छतों से टपकते पानी से घर के भीतर फर्श तक भीग जाता है। मजबूरी में इन परिवारों को छत पर तिरपाल डालकर गुजर-बसर करनी पड़ रही है।




