Betul News: शिविर के बहाने स्टेडियम के अंदर घुसे वाहन, मची रही अफरा-तफरी 

नपा ने शर्तों पर पांच दिनों के लिए उपलब्ध कराया था, बास्केटबाल ग्राउंड पर जमाई थी पार्किंग

Betul News: बैतूल। जिले के एक मात्र सर्वसुविधायुक्त लालबहादुर शास्त्री स्टेडियम को नगरपालिका धार्मिक, राजनैतिक एवं अन्य गतिविधियों के उपयोग के लिए लगातार देते आ रही है। खिलाड़ियों के विरोध के बावजूद उनकी भावनाओं का सम्मान नहीं किया जा रहा है। इससे खिलाड़ियों का एक बड़ा तबका खासा नाराज बताया जा रहा है।

हाल ही में नगरपालिका ने सिद्ध साधक परिवार को 21 से 25 मई तक पांच दिनों के साधना शिविर के लिए दिया था। नगरपालिका ने सात बिंदुओं की शर्तों पर स्टेडियम तो आवंटित कर दिया, लेकिन इसकी आड़ में आयोजकों ने दूर दराज से आने वाले वाहनों को अंदर प्रवेश करा लिया। इससे खिलाड़ियों को भारी असुविधाएं हुई।

बास्टकेटबाल के दोनों टर्फों पर वाहनों की पार्किंग कर दी गई। इसके अलावा स्टेडियम के चोरों ओर बड़ी संख्या में वाहन लाकर अव्यवस्था का माहौल बना दिया। चार दिनों तक खिलाड़ी प्रैक्टिस दूर रहे। इससे उनमें नाराजगी बढ़ती जा रही है।

 नगरपालिका ने सिद्ध साधक परिवार को 21 से 25 मई तक पांच दिनों के लिए धार्मिक आयोजन के लिए स्टेडियम दिया था। इसमें पहली शर्त का उल्लेख था कि किसी प्रकार की खुदाई नहीं की जाएगी और न मैदान की घास खराब की जाएगी। नपा की पहली ही शर्त का इस आयोजन में खुलेआम उल्लंघन हुआ। यहां पर लगे टेंट ने जगह-जगह पाइप लगाने के लिए गड्ढें खोद दिए गए।

कुछ स्थानों पर लगी घास भी गड्ढों के कारण क्षतिग्रस्त हो गई। दूसरी शर्त में टूट फूट के लिए आयोजकों को मरम्मत के लिए कहा गया था। इस आयोजन में वाहनों के अंदर जाने से स्टेडियम का एक गेट और कुछ सीढ़ियों के स्थान क्षतिग्रस्त हो गए, लेकिन नगरपालिका ने अब तक इसके लिए आयोजकों से कोई पत्राचार तक नहीं किया है। इस बात से साफ जाहिर है कि शर्तों की अनुमति सिर्फ औपचारिक बनकर रह गई है।

वाहनों की आवाजाही ने बिगाड़े हालात

24 और 25 मई को स्टेडियम में आयोजित शिविर में अनुमति न होने के बावजूद आयोजकों ने बाहर से आने वाले लोगों के लिए खुद गेट खोलकर शिवाजी चौक द्वार वाहनों को अंदर प्रवेश दे दिया। स्टेडियम के रिक्त स्थान पर प्रैक्टिस करने वाले खिलाड़ियों को डर के मारे वापस लौटना पड़ा।

इतना ही नहीं बास्केटबाल के दो टर्फों पर खिलाड़ियों ने 21 और 22 मई को आयोजन होने के बावजूद अपनी प्रैक्टिस जारी रखी, लेकिन अगले दो दिनों तक वाहनों की धमाचौकड़ी ऐसी हुई कि दोनों टर्फों पर बेतरतीब ढंग से वाहन लगा दिए गए। ग्रीष्म कालीन अवकाश में प्रैक्टिस करने वाले बास्केटबाल खिलाड़ियों को स्टेडियम आने पर वाहनों के खड़़े रहने से बैरंग लौटना पड़ा।

खेल संगठन और खिलाड़ियों ने जबरदस्त आक्रोश

 स्टेडियम को नगरपालिका विभिन्न आयोजन के लिए उपलब्ध कराने के कारण जिले के खेल संगठन और खिलाड़ियों में आक्रोश पनप रहा है। खिलाड़ियों ने पिछले दिनों एक समाज के सामूहिक विवाह के लिए स्टेडियम दिए जाने पर कलेक्टर के पास पहुंचकर शिकायत की थी। यह मामला थमा ही नहीं था कि नगरपालिका ने 21 और 25 मई तक स्टेडियम को धार्मिक आयोजन के लिए दे दिया।

इससे क्रिकेट और फुटबाल खिलाड़ियों की प्रैक्टिस 5 से 6 दिन बाधित रही। ग्रीष्म कालीन शिविर में दोनों विधाओं के गुर सीख रहे खिलाड़ियों को बैरंग लौटना पड़ा। जिले के वरिष्ठ खिलाड़ी और खेल संगठन से जुड़े अनिल दीक्षित, विश्वास दीक्षित, संजय बोरखड़े, समीर खान, तपन खंडेलवाल समेत अन्य खिलाड़ियों ने स्टेडियम में को अन्य आयोजन के लिए देने पर कड़ी नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि भविष्य में आयोजनों के लिए स्टेडियम आवंटित करने पर धरना और प्रदर्शन के लिए बाध्य हो सकते हैं।

इनका कहना…

लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम को कुछ आयोजन के लिए शर्तों पर दे रहे हैं। नियमों का पालन न करने पर कार्रवाई की जा रही है। प्रयास किए जा रहे हैं कि स्टेडियम के बजाए अन्य स्थान पर ऐसे आयोजनों के लिए अनुमति दे। 

नवनीत पांडे, सीएमओ नपा बैतूल

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए कृपया इस लिंक पर क्लिक करें

👇https://chat.whatsapp.com/KWRuTRhIWoXDiwhdwiCm29?mode=gi_t

बैतूल जिले की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending और Viral खबरों के लिए जुड़े रहे snewstimes.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें snewstimes.com

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button