BETUL ASP : एएसपी नीरज सोनी का कार्यकाल निर्विवाद रहा, राजनीति के शिकार हुए, नई एएसपी कमला जोशी 8 अक्टूबर को पदभार ग्रहण करेगी
BETUL ASP: ASP Neeraj Soni's tenure remained undisputed, he became a victim of politics, new ASP Kamala Joshi will take charge on October 8.

BETUL ASP : बैतूल। करीब 2 वर्ष पहले बैतूल पदस्थ हुए नीरज सोनी का कार्यकाल पूरी तरह निर्विवाद रहे। महज 2 वर्ष के कार्यकाल में उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में कई ऐसे काम किए जिसके लिए उन्हें बैतूल जिले में हमेशा याद रखा जाएगा। उनकी पदस्थापना बैतूल में जिस समय हुई थी, तब यहां काा माहौल ठीक नहीं था, लेकिन उन्होंने पदभार ग्रहण करने के बाद व्यवस्थाओं में सुधार लाने के आमुलचुल प्रयास किए। जिले में अब तक सबसे बड़ा आयोजन पंडित प्रदीप मिश्रा की विशाल महाशिवपुराण कथा बिना किसी बाधा के संपन्न कराना मंझे हुए अधिकारी की श्रेणी में ला खड़ा करता है। आईपीएल सट्टा पर जिस तरह ताबड़तोड़ कार्रवाई यह भी लंबे समय याद रखा जाएगा। उनके मार्गदर्शन में जिला पुलिस बल ने कई अवैध गतिविधियां का संचालन भी बंद किया। मुख्यमंत्री की भीमपुर में आयोजित सभा में जयस द्वारा किए जा रहे विरोध को लेकर जिस तरह उन्होंने व्यवस्था बनाकर कार्यक्रम संपन्न कराया, इसके भाजपा जनप्रतिनिधि भी कायल हुए। पंचायत और निकाय चुनाव में पुलिस की मॉनीटरिंग में सोनी के योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि बैतूल में काम करने का एक अलग ही अनुभव था। वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में उपलब्धियां भी हासिल की है। उन्होंने कहा कि बैतूल आने का हमेशा मन रहेगा। यदि भविष्य में पदस्थापना होती है तो बैतूल जैसे स्थान पर जरूर आएंगे।
पहली बार एएसपी की कमान संभालेंगी जोशी
2011 बैच की नई एएसपी कमला जोशी को पहली मर्तबा किसी जिले में एएसपी के रूप में फील्ड पोस्टिंग मिली है। इसके पहले वे कटनी और मंडला में एसडीओपी रह चुकी है। वर्तमान में वे छिंदवाड़ा की आठवीं बटालियन में डिप्टी कमांडेंट है। सांझवीर टाईम्स से चर्चा में उन्होंने कहा कि पुलिस और आम लोगों में सामंजस्य बनाकर काम करना उनकी पहली प्राथमिकता है। जिले में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में अपराधों पर अंकुश लगाने के प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि फिलहाल 5 अक्टूबर को प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में वीआईपी ड्यूटी लगाई है। 8 अक्टूबर के आसपास वे पदभार ग्रहण करेगी।




