Betul Ki Khabar: बैतूल में फोरलेन से गुजरे जीतू, मुलताई में पांसे को तवज्जो

Betul Ki Khabar: Jeetu passed through the four lane in Betul, attention given to dice in Multai

कांग्रेस में बदलाव के बाद फिर दिखे नए समीकरण, पीसीसी चीफ ने मुलताई विधायक को भी घेरा

Betul Ki Khabar: बैतूल- जिले की कांग्रेस राजनीति में पिछले दिनों बड़ा फेरबदल हुआ है। हेमंत वागद्रे की जगह पूर्व विधायक निलय डागा को जिला कांग्रेस की बागडोर सौंपी गई। इसके बाद कांग्रेस में बड़े परिर्वतन की संभावना दिखाई दे रही है। इस यीच बुधवार पोसीसी चीफ जीतू पटवारी छिंदवाड़ा के पूर्व सांसद नकुलनाथ के कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे तब वे बैतूल में नए जिला कांग्रेस अध्यक्ष बनाए डागा के गृह नगर में आने की बजाए फोरलेन पर ही स्वागत कर मुलताई रवाना हो गए।

दूसरी ओर मुलताई में पूर्व मंत्री सुखदेव पांसे को तवज्जो देते हुए काफी देर मुलताई नगर में रूके और यहां पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए स्थानीय भाजपा विधायक चंद्रशेखर देशमुख को भी जबकर आड़े हाथ लिया। इस घटनाक्रम के बाद कांग्रेस में राजनीति पारा चढ़ा हुआ है। पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने पूरे प्रदेश में गुटबाजी खत्म होने का दावा किया है। यह बात ये हर जगह दोहरा रहे हैं, लेकिन बैतूल में नए जिलाध्यक्ष की नियुक्ति के बाद गुटबाजी और बढ़ गई है।

इसका नजारा बुधवार उनके छिंदवाड़ा जाते समय जिला कांग्रेस अध्यक्ष और उनके समर्थकों द्वारा शहर की बजाए फोरलेन पर तितली चौराहे पर स्वागत किए जाने के बाद दिखी। सूत्र बताते हैं कि पहले पीसीसी चीफ का अल्प समय के लिए शहर आगमन होने वाला था, लेकिन बाद में समयाभाव के कारण तितली चौराहे पर स्वागत कार्यक्रम तय हुआ। इसके उलट छिंदवाड़ा जाते समय मुलताई में पूर्व मंत्री सुखदेव पांसे और उनके समर्थकों ने भी पीसीसी चीफ जीतू का स्वागत किया।

हालांकि स्वागत के चाद वे सीधे छिंदवाड़ा जाने वाले थे, लेकिन पांसे को तवज्जो देते हुए उनके आग्रह पर वे मुलताई नगर पहुंच गए। उन्होंने यहां मां ताती की आरती कर पूजा-अर्चना की। इस दौरान नगर में कई जगह उनका स्वागत किया गया। चाद में वे काफी देर तक मुलताई में पत्रकारों से रूबरू भी हुए। करीब एक घंटे तक मुलताई में रूककर पूर्व मंत्री और प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष सुखदेव पांसे को दी हाईवोल्टेज तवज्जों से उनके कद का अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है।

स्थानीय विधायक को लिया आड़े हाथ मुलताई पहुंचने के दौरान उन्होंने पत्रकारों के कई सवालों का जवाब दिया। एक प्रश्न के जवाब में उन्होंने जिले में गुटबाजी से इंकार कर दिया। जब पत्रकारों ने उनसे पूछा 100 मीटर की दूरी पर दो अलग-अलग गुटों द्वारा स्वागत किया गया तो उन्होंने कहा अब ऐसी स्थिति नहीं रहेगी। कांग्रेस एकजुट है और सभी कार्यकर्ता जनता के लिए काम करेंगे।

उन्होंने पत्रकारों को बताया कि कांग्रेस जिले में मजबूत विपक्ष की भूमिका निभाएगी और आने वाले विधानसभा चुनाव में एकजुट होकर सभी सीटों पर चुनाव जीतेगी। इस दौरान उन्हें स्थानीय भाजपा विधायक चंद्रशेखर देशमुख को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि वे मक्कार और निकम्मे हैं। यदि विधायक मक्कार निकम्मे नहीं होते हो सही काम करते। यहां की सड़कों में इतने गड्‌ढ़ें नहीं होते। इस दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष निलय डागा, पूर्व मंत्री सुखदेव पांसे सहित कई पदाधिकारी मौजूद थे।

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button