Betul News: रक्षाबंधन-स्वतंत्रता दिवस बीता, नपा के 100 कर्मचारी वेतन को तरसे

Betul News: Rakshabandhan-Independence Day passed, 100 employees of Nagar Palika yearned for salary

ठेकेदारों को अधिक भुगतान देने से बिगड़े हालात

Betul News: बैतूल। नगर पालिका परिषद बैतूल एक बार फिर गंभीर आर्थिक संकट के दौर से गुजर रही है। विकास कार्यों की सुस्त रफ्तार के बीच अब कर्मचारियों के वेतन पर भी संकट गहराने लगा है। हालात इतने बिगड़ चुके हैं कि, नगर पालिका की आय वसूली से कर्मचारियों के मासिक वेतन के लिए सुरक्षित रखी जाने वाली राशि भी ठेकेदारों को भुगतान करने में खर्च की जा रही है।। ऐन रक्षाबंधन के त्योहार के समय नपा के करीब 100 कर्मचारी वेतन से वंचित हो गए। आक्रोशित कर्मचारी अब खिलाफत पर उतारू हो चुके हैं।

1 करोड़ 30 लाख से 90 लाख पर सिमटी नपा

प्राप्त जानकारी के मुताबिक कुछ वर्षों पूर्व ही नपा को चुंगी कर से करीब एक करोड़ तीस लाख रुपए की होती थी, जो आज की तारीख में सिमटकर मात्र 90 लाख के आसपास पहुंच गई है। इस राशि से नपा में तृतीय श्रेणी करीब 300 कर्मचारियों को वेतन का भुगतान तो कर दिया, लेकिन 30 हजार रुपए से अधिक वेतन पाने वाले करीब 100 कर्मचारी और अधिकारी का वेतन रोकने की नौबत आ चुकी है, क्योंकि इस राशि से ठेकेदारों का भुगतान कर दिया गया। जिसके चलते कर्मचारियों में गहरी नाराजगी देखी जा रही है। नगर पालिका के कर्मचारियों ने इस पूरे मामले को लेकर अपना दर्द सार्वजनिक किया है।

उनका कहना है कि वर्षों बाद एक बार फिर बैतूल नपा में वेतन का संकट खड़ा हो गया है। कर्मचारियों के अनुसार, चुंगी क्षतिपूर्ति से प्राप्त राशि में से कुछ ही कर्मचारियों का वेतन भुगतान संभव हो पाया है, लेकिन शेष कर्मचारियों को अब अपने वेतन के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है।

हालात इस हद तक खराब हो चुके हैं कि नगर पालिका के पास न केवल कर्मचारियों के वेतन बल्कि स्थानीय बिजली बिलों का भुगतान करने तक के लिए भी राशि उपलब्ध नहीं है। राजस्व कर्मचारी संघ ने मामले में नाराजगी जताते सीएमओ को ज्ञापन दिया है और आरोप लगाया है कि ठेकेदारों को भुगतान करने से कर्मचारियों को वेतन नहीं मिला। रक्षाबंधन के बाद जन्माष्टमी भी आ रही है, लेकिन वेतन का ठिकाना नहीं है। कर्मचारियों ने वेतन जल्द न मिलने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी है।

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button