Betul News: वीडियो: एक लैला के चक्कर में दो मजनूओं के बीच विवाद

एसपी बंगला के आस-पास मनचलों की धमाचौकड़ी

Betul News: बैतूल। सिविल लाईन एरिए में संचालित कोचिंग सेंटरों में पढ़ने वाले विद्यार्थी पढ़ाई के साथ-साथ अनरगल हरकतों में भी लिप्त नजर आ रहे है। इसी एरिये में पुलिस अधीक्षक का निवास होने के साथ-साथ कई संभ्रांत परिवार भी निवास करते है, लेकिन आए दिन युवाओं की ओछी हरकते बढ़ती ही जा रही है। इस क्षेत्र में युवक-युवतियों की हरकते बीच सड़क पर ही कुछ इस तरह नजर आती है, जिसे देख कर संभ्रांत घर के लोग भी दिक्कतों में आ जाते है। इन्हीं हरकतों के चलते बुधवार दोपहर एसपी बंगले के ठीक सामने दो पक्षों के बीच जमकर पंगा हो गया और आपस में झूमा झटकी भी होने लगी।

रअसल एसपी बंगले के ठीक सामने दो गुटों में बटे युवकों में झूमा झटकी शुरू हो गई। इसी बीच एक लड़की भी इन गुटों में शामिल नजर आने लगी। कथाई रंग की शर्ट पहना हुआ किसी बात को लेकर विवाद कर रहा था और कुछ युवक इस विवाद को शांत करने की कोशिश कर रहे थे। इसी बीच एक युवक ने युवती के साथ भी झूमा झटकी करनी शुरू कर दी।

एक लैला के चक्कर में दो मंजनूओं के बीच हो रहा यह विवाद किसी गंभीर घटना तक ना पहुंच पाए इसके लिए इस क्षेत्र में रहने वाले कुछ प्रबुद्ध नागरिक भी बीच बचाव करने पहुंच गए, लेकिन गुस्साएं युवकों ने बीच बचाव करने आए लोगों पर ही हावी होने की कोशिश की। तत्काल इसकी जानकारी पुलिस अधीक्षक निश्चल एन झारिया को दी गई। मौके पर जब तक पुलिस पहुंचती विवाद करने वाले युवकों के दोनों गुट और युवती मौके से रफू चक्कर हो गए।

गौरतलब है कि इस क्षेत्र में आए दिन इस तरह के नजारे दिखना आम बात हो चुकी है। क्षेत्र में रहने वाले परिवारों ने पुलिस से मांग की है कि सिविल लाईन एरिये में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक नियमित रूप से गश्ती कराई जाए ताकि माहौल खराब करने वाले युवक-युवतियों पर प्रभावी कार्रवाई हो सके, साथ ही कोचिंग सेंटर के संचालकों को भी इस संबंध में चेतावनी दी जाए।

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button