Betul Ki Khabar: बिजली पोल हटाने में कोताही, विकास के आड़े आ रही नपा और बिजली कंपनी

Betul Ki Khabar: Negligence in removing electricity poles, Nagar Palika and Electricity Company are coming in the way of development

आड़ी-तिरछी बनानी पड़ रही सड़क, जनता के पैसों की हो रही बर्बादी

Betul Ki Khabar: बैतूल। शहर में करोड़ों रुपए की लागत से बन रही व्हाइट टापिंग सड़क का निर्माण बिजली पोलों के कारण बाधित हो रहा है। नपा और बिजली कंपनी के बीच समन्वय की कमी के चलते कई स्थानों पर सड़कें सीधी न बनकर आड़ी-तिरछी दिशा में बनाई जा रही हैं। इससे न केवल सड़क की गुणवत्ता प्रभावित हो रही है, बल्कि जनता के टैक्स के पैसे की भी बर्बादी हो रही है। करीब 10 दिन पहले बिजली कंपनी और नपा ने संयुक्त सर्वे कर पोल और ट्रांसफार्मर चिन्हित कर लिए थे, लेकिन समय रहते पोल नहीं हटाए जा सके। लिहाजा अब ठेकेदार भी आड़ी तिरछी रोड बनाने पर मजबूर है।

शहर के कोठी बाजार हिस्से में नई सड़क का निर्माण चल रहा है, लेकिन जगह-जगह पुराने बिजली पोल और ट्रांसफार्मर बीच में खड़े हैं। इन पोलों को समय रहते नहीं हटाया जा सका है, इससे निर्माण एजेंसी को मजबूरी में सड़क की दिशा मोड़नी पड़ रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन और बिजली विभाग अगर समय पर पोल शिफ्ट कर देते तो सड़कें सीधी बनती और यातायात सुगम होता, लेकिन दोनों ही विभागों की लापरवाही विकास के साथ जनता की सुविधाओं पर भी भारी पड़ रही है।

कोतवाली से, लल्ली चौक तक सड़क की दूसरी लेन का काम शुरू है। लेकिन सड़क की चौड़ाई में बिजली पोल बाधा बन रहे हैं। सात मीटर की पेवर मशीन की जद में आ रहे बिजली पोलों की वजह से सड़क आड़ी तिरछी बन रही है, जो देखने मे भी सा$फ नजर आ रही है। नपा और बिजली विभाग के बीच समन्वय की कमी के चलते जनता के पैसा खुलेआम पानी मे बहाया जा रहा है और इसका खामियाजा भी आम जनता को ही भुगतना पड़ रहा है। एक ओर सरकार स्मार्ट सड़कें और बेहतर इन्फ्रास्ट्रक्चर की बात करती है। दूसरी ओर लापरवाही से आधा-अधूरा विकास दिखाई दे रहा है, जो बेहद शर्मनाक है। पूरे मामले को लेकर स्थानीय नागरिकों में भी आक्रोश व्याप्त है।

पोल शिफ्टिंग का असर सड़क की डिजाइन पर भी

पोल शिफ्टिंग समय पर नहीं होने का सीधा असर सड़क की डिजाइन और माप जोंख पर पड़ रहा है। वहीं पोल शिफ्टिंग काम करने वाले ठेकेदारों का भी कहना है कि लल्ली चौक और कोतवाली के बीच पोल शिफ्ट करने का $काम ज्यादा से ज्यादा एक सप्ताह में किया जाना संभव है। यदि ऐसा नहीं किया जा रहा है, तो यह सीधे सीधे बिजली कम्पनी और नपा की लापरवाही दर्शा रहा है। स्थानीय रहवासियों ने मांग की है कि पोलों को तत्काल हटाया जाए और ठेकेदार को निर्देश दिए जाएं कि गुणवत्ता से समझौता न करते हुए सीधी और सुविधाजनक सड़कें बनाई जाएं। अन्यथा आने वाले वर्षों में फिर से मरम्मत पर पैसा खर्च करना पड़ेगा।

इनका कहना…..

पेवर मशीन का साइज ही सात मीटर का है। यदि समय पर पोल शिफ्ट कर दिए जाते तो सड़क आड़ी-तिरछी नहीं बन कर साइज की बनाई जाती, लेकिन मजबूरी है।

विकास गौर, सब इंजीनियर, पीडब्ल्यूडी बैतूल

पोल शिफ्टिंग के लिए सर्वे कर लिया गया है, बिजली कम्पनी से परमिट मिलते ही शिफ्टिंग की जाएगी।

अमित सक्सेना, विद्युत शाखा प्रभारी नपा बैतूल

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button