Betul Ki Khabar: पत्थरों की चट्टान से निकली आग, दहशत में क्षेत्र के लोग

खनिज अधिकारी बोले- मीथेन गैस का प्रभाव, लोगों ने माना चमत्कार

बैतूल। बैतूल से भैंसदेही जाने वाले मार्ग पर शुक्रवार अनोखी घटना देखने को मिली। ताप्ती नदी के तट पर बने मंदिर के ठीक बाजू में स्थित पत्थर की चट्टान की दरार में से लोगों ने आग की लपटें निकलती देखी। इस घटना से लोगों का आश्चर्य चकित होना भी लाजमी था, क्योंकि चट्टान की दरार में से आग की लपटें ऐसी निकल रही थी, मानो गैस चूल्हा या फिर स्टोव जल रहा हो। इस अनोखे दृश्य को सबसे पहले यहां से गुजर रही कांवड़ यात्रियों ने देखा।

यह खबर पूरे क्षेत्र में फैल गई। देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोग यहां पर पहुंचने लगे। कई श्रद्धालुओं ने इसे माता रानी का चमत्कार मानते हुए पूजा-अर्चना तक शुरू कर दी, लेकिन जब खबर की पड़ताल की तो असलियत सामने आई तो घटना भूगर्भ से जुड़ी हुई निकली। खनिज विभाग के अधिकारी इस घटना को मीथेन गैस के रिसाव से जोड़कर देख रहे हैं। हालांकि विभाग के अफसरों का दावा है कि मौके पर पहुंचकर इसकी पूरी जांच पड़ताल की जाएगी।

मीथेन गैस का प्रभाव बता रहे अधिकारी

चट्टान से आग की लपटें निकलने के बाद यह घटना जिसके भी संज्ञान में आई वही आश्चर्य चकित रह गया। देखते ही देखते यहां आसपास गांव में रहने वाले ग्रामीणों की भीड़ लग गई। लोग इसे दैविक चमत्कार मान कर पूजा पाठ भी करने लगे थे, लेकिन खनिज अधिकारी मनीष पालेवार ने इस घटना का वैज्ञानिक कारण बताया।

उनके अनुसार यह घटना मिथेन गैस के रिसाव के कारण होने की संभावना जाहिर की गई है। उनका कहना है कि यह गैस आमतौर पर प्राकृतिक रूप से जमीन के भीतर ही बनती है, जो ज्वलन शील भी होती है। हालांकि यह विभागीय जांच का भी विषय है। यह तय किया गया है कि खनिज विभाग की टीम मौके पर इसकी जांच भी करेगी, ताकि घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके।

मंदिर समिति ने चमत्कार बताया

मंदिर समिति के सदस्य लक्ष्मण राठौर और भक्त धनराज पाल का मानना अलग है। उन्होंने इसे माता का चमत्कार बताते कहा कि विज्ञान हर चीज को नहीं समझ सकता। शुक्रवार दोपहर करीब 4 बजे तक आग की लपटें निकलती रही और अपने आप बन्द भी हो गई। लोगों के लिए आश्चर्य बनी इस घटना के दृश्य सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका था। फिलहाल यह घटना जिले में कौतूहल का विषय बनी हुई है।

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button