Betul Ki Khabar: 10 दिन के भीतर देशी कट्टा लेकर घूमते दो आरोपी गिरफ्तार

Betul Ki Khabar: Two accused roaming with country-made pistol arrested within 10 days

जिले में घट सकती बड़ी घटना, खरीद फरोख्त की भी संभावना

Betul Ki Khabar: बैतूल। जिले में हथियारों की अवैध सप्लाई पर सवाल खड़े हो रहे हैं। दो सप्ताह के भीतर कट्टे के साथ दूसरा अपराधी भी पकड़ा गया है। ताजा मामले में पुलिस ने एक शातिर अपराधी को कट्टे सहित दबोचा, उससे पूछताछ जारी है। लगातार मिल रहे हथियारों से अंदेशा है कि जिले में अवैध सप्लाई का नेटवर्क जबरदस्त सक्रिय है और अवैध हथियारों की खरीद फरोख्त की जा रही है। ऐसे में आमजन में दहशत का माहौल है और कानून-व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं। जिले की फिजा बिगड़ती नजर आ रही है। लोगों में भय का माहौल है और प्रशासन पर सख्त कार्रवाई का दबाव भी बढ़ गया है।

दस दिन के भीतर दो आरोपी मय कट्टे सहित गिरफ्तार

मंगलवार आमला पुलिस की टीम ने घेराबंदी कर शातिर अपराधी पिंटू खातरकर पिता रामदयाल खातरकर (38) निवासी ग्राम ताईखेड़ा, थाना मुलताई को हिरासत में लिया। आरोपी की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक 315 बोर का अवैध देशी कट्टा बरामद किया। मौके पर ही आरोपी के विरुद्ध थाना आमला में अपराध क्रमांक 477/25, धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। प्राथमिक पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी के विरुद्ध थाना मुलताई में भी पूर्व से आपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध हैं।हालांकि पुलिस का दावा है कि आरोपी के आपराधिक इतिहास की विस्तृत जानकारी एकत्र की जा रही है एवं उसके नेटवर्क का भी विश्लेषण किया जा रहा है।

इसके पूर्व चंद दिनों पहले ही गंज थाना क्षेत्र में भी आदतन अपराधी रहीम उर्फ बेटी पिता मेहबूब शाह निवासी तिलक वार्ड को देशी कट्टे और जिंदा कारतूस के साथ पकड़ा गया था, लेकिन अभी तक यह पता नहीं चल पाया कि, आखिर यह हथियार जिले में सप्लाई कहाँ से हो रहे हैं। हालांकि इन दोनों घटनाओं में पुलिस की सजगता से दोनो अपराधियों को समय रहते हिरासत में ले लिया गया और इन अपराधियों के माध्यम से भविष्य में होने वाली घटना रोक दी गई, लेकिन जिस तरह से एक के बाद एक अवैध हथियारों के साथ आरोपी पकड़ में आ रहे हैं उसके बाद पुलिस को इसकी सप्लाई चेन तक पहुंचना जरूरी हो गया है।

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button