Betul Ki Khabar: अपराध से बचाने, उड़ाई जा रही नियमों की धज्जियां
Betul Ki Khabar: To protect from crime, rules are being flouted

जेएच कॉलेज के सामने सड़क जाम कर विद्यार्थियों को किया जागरूक
Betul Ki Khabar: बैतूल। सायबर अपराध से बचने के लिए शहर में चलाई जा रही मुहिम का विपरीत असर देखने को मिल रहा है। लोगों को सायबर अपराध से बचने की जानकारी देने के चक्कर मे शहर में घूम रही टीम यह भूल गई कि उनके संवाद के चक्कर मे नियमों की किस तरह धज्जियां उड़ रही है। मामला है जेएच कालेज के सामने का हैं, जहां जागरूकता का संदेश लेकर पहुंची टीम ने सड़क पर ही अपना डेरा जमा लिया, सड़क के बड़े हिस्से में छात्र-छात्राओं का जमावड़ा लगाकर पूरी सड़क ही जाम कर दी । इसके चलते वाहन चालकों को अपना रास्ता तक बदलना पड़ा। करीब पौन घंटे तक चले इस कार्यक्रम के दौरान लोग परेशान होते रहे।
सड़क पर ही लगा ली छात्र-छात्राओं की भीड़
दरअसल पुलिस विभाग और एसबीआई के संयुक्त तत्वावधान में बकायदा अभियान चलाकर आम नागरिकों को सायबर क्राइम से किस तरह बचा जा सकता है। इसकी जानकारियां प्रदान की जा रही हैं। दोनों ही संस्थानों का यह अच्छा प्रयास है कि असम नागरिकों को सायबर क्राइम से सावधान किए जाने के लिए जागरूक किया जा रहा है, लेकिन जागरूक करने के प्रयास में टीम के सदस्य इस बात को भूल रहे हैं कि क्राइम से लोगों को बचाने के लिए दूसरी तरफ आम जनता की सुविधाएं नजर अंदाज हो रही हैं। जेएच कालेज के सामने सैकड़ों की संख्या में छात्र-छात्राएं सड़क घेरे खड़े थे। इस दरम्यान गंज से कालेज चौक की तरफ जाने वाले वाहन चालकों का रास्ता बंद हो गया। चालकों को कॉलेज की तरफ बनी लेन की ओर निर्भर होना पड़ा। इसी दौरान एक बाइक और स्कूटी चालक की आमने सामने भिड़ंत भी हो गई। हालांकि इस घटना में किसी को चोट नहीं आई।




