Betul News: बैनर-पोस्टरों से सजा बैतूल, प्रदेश अध्यक्ष हेमन्त खंडेलवाल का नगर में कल भव्य स्वागत
Betul News: Betul decorated with banners and posters, state president Hemant Khandelwal received a grand welcome in the city tomorrow

भाजपा कार्यालय विजय भवन में होगा मुख्य कार्यक्रम, स्वागत को लेकर जबरदस्त तैयारियां
Betul News: बैतूल। बैतूल विधायक और भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष हेमन्त खण्डेलवाल का कल रविवार को प्रथम नगरागमन होने जा रहा है। इस ऐतिहासिक स्वागत को लेकर पूरे शहर में उत्साह देखा जा रहा है। जगह-जगह बैनर, पोस्टर, होर्डिंग और फ्लेक्स लगाकर शहर को सजाया गया है। कल सुबह 9 बजे राजधानी भोपाल से प्रदेश अध्यक्ष का काफिला रवाना होगा और दोपहर 12 बजे सोनाघाटी नाके पर नगर में प्रवेश करेगा। यहां से कोठीबाजार के रास्ते एक विशाल जुलूस नगर भ्रमण करते हुए भाजपा कार्यालय विजय भवन पहुंचेगा, जहां मुख्य स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

आतिशबाजी और पुष्पवर्षा से होगा भव्य अभिनंदन
धार बेरियर से लेकर विजय भवन तक स्वागत के लिए अनेक मंचों की तैयारी की गई है। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला ने बताया कि धार, भौंरा, शाहपुर, पाढर, आठवांमील समेत विभिन्न स्थलों पर हेमन्त खंडेलवाल का भव्य स्वागत किया जाएगा। सोनाघाटी से प्रवेश के बाद जुलूस राजा भोज मार्ग, चक्कर रोड, कोठीबाजार, थाना रोड, गांधी चौक, लल्ली चौक, बस स्टैंड, पेट्रोल पंप चौराहा होते हुए विजय भवन पहुंचेगा।
कोठीबाजार का सब्जी बाजार स्थानांतरित होगा
रविवार को कोठीबाजार में लगने वाला साप्ताहिक सब्जी बाजार आयोजन में बाधा न बने, इसके लिए उसे न्यू बैतूल स्कूल ग्राउंड में शिफ्ट करने पर विचार चल रहा है। भाजपा पदाधिकारियों के अनुसार, कार्यक्रम को लेकर साज-सज्जा, यातायात व्यवस्था और अन्य तैयारियां अंतिम चरण में हैं। कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।




