Betul Samachar: अगले माह तक जिले के प्रशासनिक अमले में बड़ा बदलाव तय

Betul Samachar: Big changes in the administrative staff of the district are certain by next month

कई शीर्ष और छोटे अधिकारियों के होंगे तबादले, पुलिस विभाग में बड़े फेरबदल की संभावना

Betul Samachar: बैतूल। जिले में अगले माह तक प्रशासनिक अमले में बड़े फेरबदल के संकेत मिल रहे हैं। सरकार ने मई माह के अंत तक तबादलों से प्रतिबंध हटाया था। इसकी तिथि शनिवार को खत्म हो गई है। हालांकि अब तक जिला स्तर पर भी एक भी तबादला सूची जारी नहीं हुई है। इस बीच खबर है कि राजधानी स्तर से जिले में बड़े प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी तय मानी जा रही है। इस माह के अंत तक या अगले माह की शुरुआत तक बड़े अधिकारियों के तबादले तय माने जा रहे हैं। भोपाल से मिल रही जानकारी पर यकीन करें तो जिले के शीर्ष अफसरों जिले से रवानगी हो सकती है। पुलिस विभाग में इसी तरह की सर्जरी के संकेत मिल रहे हैं।

सूत्र बताते हैं कि भोपाल में मुख्यमंत्री द्वारा जिले के विधायकों से पूर्व में ही जिले के अधिकारियों को लेकर फीडबैक लिए जा चुके हैं। चूंकि मई माह तबादलों के लिए शिथिल किया गया था। लिहाजा मुख्यमंत्री ने हर जिले को तवज्जों देते हुए क्षेत्र के विधायकों से प्रमुख अधिकारियों की कार्यप्रणाली की समीक्षा की। हालांकि यह बात कहीं से भी सार्वजनिक नहीं हुई, लेकिन जिले के चार विधायकों ने कुछ दिनों पहले भोपाल में मुख्यमंत्री से मुलाकात की थी, इसमें भी प्रशासनिक कसावट को लेकर गंभीर मंथन होने की चर्चा है। हालांकि यह बात स्पष्ट नहीं हो पाई है कि मुख्यमंत्री को विधायकों ने क्या फीडबैक दिया है? सूत्र बताते हैं कि हर जिले में विधायकों के फीडबैक के आधार पर ही फेरबदल होंगे।

जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों में कैसा सामंजस्य?

सूत्र बताते हैं कि सत्तारूढ़ पार्टी के कार्यकर्ताओं से मिल रहे फीडबैक और खुद क्षेत्रीय विधायक अधिकारियों के कार्यों के मूल्यांकन कर रहे हैं। यह बात दीगर है कि अधिकारियों की कार्यप्रणाली से कोई विधायक खुश तो कोई नाखुश बताए जा रहे हैं। इसी आधार पर मुख्यमंत्री तक जिले के बड़े प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों का फीडबैक दिया गया है। राजधानी के सूत्र बताते हैं कि क्षेत्रीय सांसद और विधायकों के फीडबैक के आधार पर ही बड़े अधिकारियों की तबादला सूची जारी हो गई है।

हालांकि बैतूल में बड़े अधिकारियों से क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों के बीच तालमेल कैसा है, स्पष्ट नहीं हो पाया है, लेकिन सूत्र बताते हैं कि कलेेक्टर के साथ सभी विधायकों का तालमेल बेहतर है। वैसे कलेक्टर के बारे में कहा जा रहा है कि वे भोपाल या उज्जैन के आसपास पदस्थापना के प्रयास कर चुके हैं। कलेक्टर का तबादला होता है तो उनके व्यक्तिगत अनुरोध पर इस सूची में नाम आएगा। हालांकि कुछ एसडीएम और तहसीलदार जरूर विधायकों के निशाने पर बताए जा रहे हैं। इसके अलावा जिले के निकायों से कुछ प्रमुख अधिकारी, आदिमजाति कल्याण विभाग, शिक्षा, महिला एवं बाल विकास, पीआईयू, पीएचई , बिजली कंपनी के अलावा कुछ मैदानी अफसरों के तबादले के आसार दिखाई दे रहे हैं।

पुलिस विभाग में भी बड़े फेरबदल की चर्चा

राजधानी से मिल रही जानकारी पर यकीन करें तो इस बार पूरे प्रदेश में सर्वाधिक तबादले पुलिस विभाग में होने से इंकार नहीं किया जा सकता है। सूत्रों ने बताया कि जिन जिलों में क्राइम अधिक बड़े हैं, वहां के बड़े अधिकारियों की पदस्थापना में फेरबदल किया जा सकता है। कुछ पुलिस अधीक्षक को बड़े जिले की कमान सौंपने और कुछ को पीएचक्यू भोपाल भेजा जा सकता है। बैतूल को लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है, लेकिन एक सूूत्र का दावा है कि बैतूल में भी तबादला एक्सप्रेस में बड़े फेरबदल की संभावना दिखाई दे रही है। जिले के शीर्ष अफसरों के अलावा तीन एसडीओपी के भी जिले से बाहर तबादला होना तय बताया जा रहा है। उनके स्थान पर किसी अच्छे अधिकारियों को बुलाए जाने की खूब चर्चा है।

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button