Betul Samachar: जिला अस्पताल में 312 बेड पर आक्सीजन की सुविधा
Betul News: Oxygen facility available on 312 beds in district hospital

2 आक्सीजन प्लांट चालू हालात में, नहीं होगी ऑक्सीजन की कमी
Betul Samachar: बैतूल। कोरोना से फिर से पॉव पसारने लगा है। पिछली बार कोरोना ने मचाई तबाही को देखते हुए इस बार अस्पताल प्रशासन पहले ही अर्लट हो गया है। जिला अस्पताल के प्रत्येक बेड तक ऑक्सीजन पहुंचा दी है। कोरोना के मरीज सामने आने की स्थिति में ऑक्सीजन की कमी से नहीं जुझना पड़ेगा। जिला अस्पताल में लगाए गए दो ऑक्सीजन प्लांट चालू हालात में है। पिछले कोरोना लहर के समय में ऑक्सीजन की कमी भी खलने लगी थी, लेकिन अब ऐसी स्थिति निर्मित नहीं होगी। प्राप्त जानकारी के मुताबिक पिछली कोरोना लहर के बाद से जिला अस्पताल में 2 ऑक्सीजन प्लांट लगाए गए है।
एक ऑक्सीजन प्लांट 1 हजार प्रतिलीटर क्षमता का लगाया गया है और दूसरा ऑक्सीजन प्लांट एलएमओ प्लांट है जिसमें सिलेंडर भरने की सुविधा भी मौजदू है। अस्तपला प्रशासन की माने तो यह दोनों ऑक्सीजन प्लांट चालू कंडिशन में प्रति महीने ऑक्सीजन प्लांट को चेक कर देख-रेख की जाती है। इस ऑक्सीजन प्लांट से जिला अस्पताल के लगभग सभी बेड को कनेक्ट किया है, ताकि ऑक्सीजन की कमी किसी को महसूस ना हो सके।
312 बेड तक पहुंचाई ऑक्सीजन
लगभग 19 करोड़ की लागत से बने 350 बिस्तरीय जिला अस्पताल में 312 बेड तक ऑक्सीजन की लाईन पहुंचा दी है। प्राय: सभी बेड तक ऑक्सीजन पहुंच चुकी है। 1 हजार क्षमता वाले ऑक्सीजन प्लांट के सभी वार्डो को कनेक्ट किया है। आवश्यकता पड़ने पर ऑक्सीजन प्लांट से ऑक्सीजन की सप्लाई शुरू की जा सकती है। अस्पताल प्रशासन के मुताबिक कोरोना के मरीज सामने आने की स्थिति में जिला अस्पताल में उपचार की बेहतर सुविधा मिलेगी।
पहले से ही अस्पताल को ऑक्सीजन प्लांट से जोड़कर रखा है। हालही में प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में कोरोना के मरीज सामने आए है, ऐसी स्थिति में अस्पताल प्रशासन भी अब सजग हो गया है। प्रदेश स्तर से मिले निर्देशानुसार अस्पताल में कोविड को लेकर व्यवस्था बनाई जाएगी। हालाकि बैतूल में अभी कोविड की जांच को लेकर व्यवस्था नहीं है। कोविड जैसी स्थिति बनती है तो जांच की व्यवस्था भी बनाई जाएगी।
कोविड से सावधान रहने की जरूरत
कोरोना के मरीज भले ही जिले में नहीं है, लेकिन प्रदेश में इंदौर सहित कई जगह कोविड के मरीज सामने आए है। ऐसी स्थिति में जिलेवासियों को भी सजग रहने की जरूरत है। डॉक्टरों का कहना है कि भीड़भाड़ में जाते समय मास्क का उपयोग जरूर करें। संभव हो सके तो भीड़भाड़ में जाने से बचे। किसी को सर्दी, जुखाम, बुखार, होने की स्थिति में वे तुरंत डॉक्टर के पास जाकर ईलाज करें। कोविड जैसे लक्षण मिलने पर उस व्यक्ति को घर में ही खुद ही आईसूलेट हो जाना चाहिए, ताकि अन्य लोगों में वह बीमारी ना फैले। वैसे भी घर में किसी एक सदस्य को सर्दी, खांसी, बुखार होने पर अन्य लोग भी इससे ग्रसित हो जाते है।
इनका कहना….
जिला अस्पताल में लगे दोनों आक्सीजन प्लांट चालू हालात में है। ऑक्सीजन प्लांट से अस्पताल के 312 बेड को कनेक्ट किया गया है।
डॉ. जगदीश घोरे, सिविल सर्जन, जिला चिकित्सालय बैतूल




