Betul Accident News: कार और एम्बुलेंस की टक्कर के बाद हंगामा, महिला आधे घंटे तक एम्बुलेंस में पड़ी रही

Betul Accident News: Chaos after car and ambulance collide, woman lay in ambulance for half an hour

कार चालक की दबंगई – एम्बुलेंस चालक को ले गया साथ, चाबी भी छीनी

Betul Accident News: बैतूल। अंबेडकर चौक पर मंगलवार को एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई, जहां कार और एम्बुलेंस की हल्की टक्कर के बाद मरीज को अस्पताल पहुंचाने आया एम्बुलेंस चालक खुद ही मुसीबत में फंस गया। कार चालक न केवल एम्बुलेंस की चाबी निकाल ले गया, बल्कि एम्बुलेंस चालक को जबरन अपने साथ मेकेनिक के पास भी ले गया।

घटना के बाद एम्बुलेंस चालकों में रोष है और वे सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंतित नजर आए। जानकारी के अनुसार, एम्बुलेंस चालक जगन 60 वर्षीय महिला मरीज मुल्लो बाई, निवासी जामुन ढाना, भैंसदेही को इलाज के लिए जिला अस्पताल बैतूल ला रहा था। इसी दौरान अंबेडकर चौक पर आगे चल रही नीले रंग की एक कार ने अचानक ब्रेक लगाए, जिससे एम्बुलेंस उससे टकरा गई। टक्कर मामूली थी और कार को हल्की खरोंचें आई थीं।

जगन के अनुसार, जैसे ही वह मरीज को लेकर जिला अस्पताल पहुंचा, उसी समय कार चालक भी वहां आ गया। उसने बिना कुछ कहे एम्बुलेंस की चाबी निकाल ली और जगन को जबरन अपनी कार में बैठाकर एक मैकेनिक के पास ले गया। वहाँ एम्बुलेंस चालक से 1500 रुपये लेकर कार सुधरवाई गई। इस दौरान सबसे गंभीर बात यह रही कि मरीज को एम्बुलेंस से नीचे तक नहीं उतारने दिया गया। मरीज के परिजनों ने आरोप लगाया कि कार चालक की मनमानी के चलते महिला मरीज करीब आधे घंटे तक एम्बुलेंस में ही पड़ी रही। समय पर इलाज नहीं मिलने से उसकी स्थिति और भी खराब हो सकती थी।

एम्बुलेंस चालकों में रोष

घटना के बाद एम्बुलेंस चालकों में नाराजगी का माहौल है। उनका कहना है कि अगर किसी आपात स्थिति में इस तरह की बाधा उत्पन्न होती रही, तो इसका सीधा असर मरीजों की जान पर पड़ेगा। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि मामले की जांच कर दोषी कार चालक पर सख्त कार्रवाई की जाए।

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button