CM Mohan Yadav: देरी से आए सीएम ने भैंसदेही के लिए खोला सौगातों का पिटारा

CM Mohan Yadav: CM who came late opened the box of gifts for Bhainsdehi

लाड़ली बहनाओं ने बांधी 51 फीट की राखी, 60 करोड़ के कार्यो का भूमिपूजन और शिलान्यास किया

CM Mohan Yadav: बैतूल। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने सोमवार को भैंसदेही क्षेत्र के लिए कई सौगातों का पिटारा खोला है। क्षेत्रीय विधायक महेन्द्र सिंह चौहान की मांग पर स्थानीय कॉलेज का नाम जनजातीय क्रांतिकारी करने समेत कई घोषणाएं की है। अपने निर्धारित समय से एक घंटे से अधिक विलंब से पहुंचने के बावजूद भैंसदेही में मुख्यमंत्री डॉ यादव का जोरदार स्वागत किया गया।

उनका उड़नखटोला अपरान्ह लगभग 4 बजे पीएमश्री शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर पर बने हेलीपैड पर उतरा। हेलीपेड पर केंद्रीय राज्य मंत्री दुर्गादास उइके,क्षेत्रीय विधायक महेन्द्र सिंह चौहान समेत अन्य विधायक हेमंत खण्डेलवाल, डॉ योगेश पंडाग्रे, चन्द्रशेखर देशमुख, गंगा उईके, जिला पंचायत अध्यक्ष राजा पवार, भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य शुक्ला, नगर परिषद भैंसदेही अध्यक्ष मनीष सोलंकी, जिला पंचायत सदस्य राजा ठाकुर समेत स्थानीय जनप्रतिनिधियों सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया। तत्पश्चात मुख्यमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी स्टेडियम (सीटी ग्राउंड) पहुंचे जहां मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया गया था। कार्यक्रम स्थल पर स्थानीय कलाकारों द्वारा परम्परागत जनजातीय सांस्कृतिक नृत्य कर सीएम का स्वागत किया गया।

मुख्यमंत्री को बांधी 51 फीट की राखी

भैसदेही में आयोजित रक्षाबंधन और श्रावण उत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव को लाड़ली बहनाओं ने 51 फीट की राखी बांधी। ज्ञात हो कि हाल ही में जिले की 2 लाख 77 हजार लाड़ली बहनाओं को मुख्यमंत्री श्री यादव ने 35 करोड़ रुपए की नियमित एवं 6 करोड़ रुपए का स्पेशल रक्षाबंधन उपहार प्रदान किया है। मंच से ही उन्होंने लाड़ली बहनाओं को रक्षाबंधन का उपहार दिया। इस दौरान लाड़ली बहनाओं ने उनका रक्षाबंधन के लिए अतिरिक्त 250 रूपए की राशि देने के लिए आभार भी जताया।

CM Mohan Yadav: देरी से आए सीएम ने भैंसदेही के लिए खोला सौगातों का पिटारा

60 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का किया लोकार्पण और भूमिपूजन

भैसदेही में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जिले में 60 करोड़ से अधिक विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से चलाए जा रहे एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने पौधारोपण भी किया। कार्यक्रम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष हंसराज धुर्वे समेत जनपद अध्यक्ष यशवंती धुर्वे, उपाध्यक्ष पवन सिंह परते, जिपं सदस्य सुमन अखंडे, भाजपा नेता प्रदीप सिंह किलेदार, अनिल सिंह ठाकुर, ऋषभदास सावरकर, देवीसिंह ठाकुर, कुसुम किलेदार, वासुदेव धोटे, ब्रम्हदेव कुबड़े, केशर लोखंडे, दिलीप घोरे, सुरेश पाल, दिनेश लोखंडे, कैलाश शिवहरे, मारूति बारस्कर समेत अन्य भाजपा जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद थे।

whatsapp

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button