Betul Samachar: 1 और अस्पताल बनकर तैयार, स्टॉफ का ठिकाना नहीं, करना पड़ सकता है लम्बा इंतजार

Betul News: 1 more hospital is ready, but there is no place for staff, you may have to wait for a long time

Betul Samachar: बैतूल। करोड़ की लागत से एक और चमचमाता अस्पताल भवन लगभग बनकर तैयार हो गया है, लेकिन यहां अस्पताल में कार्य करने वाले स्टॉफ का कोई अता-पता नहीं है। अस्पताल भवन बनकर तैयार हो गए है, लेकिन स्टॉफ की कमी पूरी नहीं हो पा रही है। जिला अस्पताल परिसर में करोड़ों की लागत से क्रिटिकल का निर्माण किया जा रहा है। निर्माण कार्य 85 प्रतिशत से अधिक पूरा हो चुका है। जल्द ही जिलेवासियों को क्रिटिकल केयर यूनिट की सौगात मिलने वाली है।

सबकुछ ठीक-ठाक रहा तो कुछ महीनों बाद क्रिटिकल यूनिट की शुरूआत हो सकती है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के मुताबिक क्रिटिकल यूनिट का कार्य लगभग पूरा होने की स्थिति में है। काम पूरी होने के बाद भवन के हैंडओवर होने की प्रक्रिया को पूरा किया जाएगा। निर्माण करने वाली कंपनी अस्पताल प्रशासन को क्रिटिकल यूनिट को सौंपी जाएगी। 50 बिस्तरीय क्रिटिकल यूनिट में गंभीर मरीजों को उपचार मिलेगा।

फिर खलेगी स्टॉफ की कमी

अस्पताल भवन तो अच्छे बनकर तैयार तो हो रहे है लेकिन स्टॉफ की कमी खल रही है। क्रिटिकल यूनिट के संचालन में भी बड़ी संख्या में स्टॉफ की जरूरत पड़ेगी, लेकिन अस्पताल प्रशासन के पास स्टॉफ ही नहीं है। ऐसी स्थिति में क्रिटिकल यूनिट का संचालन करना पड़ा मुश्किल हो जाएगा। डॉक्टर से लेकर अन्य स्टॉप कम होते जा रहा है। नए स्टॉफ की भर्ती नहीं हो रही है। नतीजा यह है कि अस्पताल की व्यवस्था बिगड़े ही रहती है। हाल ही में 150 बिस्तरीय महिला एवं शिशु चिकित्सा ईकाई की शुरूआत हुई है, जिसमें भी स्टॉफ की कमी खल रही है। स्टॉफ कम होने के कारण अस्पताल के मुख्य द्वार को अभी तक नहीं खोला है। पर्याप्त स्टॉफ नहीं होने से व्यवस्था बनाना बहुत मुश्किल हो गया है।

इनका कहना

क्रिटिकल केयर यूनिट का निर्माण कार्य 85 प्रतिशत से अधिक हो चुका है। स्टॉफ के लिए स्वास्थ्य विभाग भोपाल को पतराचार किया है।

डॉ. जगदीश घोरे

सिविल सर्जन जिला अस्पताल, बैतूल

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button