Betul Samachar: घोड़ाडोंगरी में कार्यकर्ताओं को ही नहीं मिल रहा सम्मान

Betul Samachar: Workers are not getting respect in Ghoradongri

छोटे-छोटे कामों के लिए विधायक के पास जाने पर लौट रहे बैरंग, जिलाध्यक्ष से की शिकायत।

Betul Samachar: बैतूल। यदुवंशी समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष को मुलाकात का समय देने के बाद समयाभाव के कारण मिलने से इंकार के बाद सुर्खियों में आई घोड़ाडोंगरी विधायक गंगा उईके अब कार्यकर्ताओं को सम्मान न देने से विवादों में घिर गई है। कई दिनों से कार्यकर्ता इस तरह की शिकायतें कर रहे हैं, लेकिन कोई खुलकर सामने नहीं आ रहा है। इतना जरूर है सोशल मीडिया पर अपनी भड़ास कार्यकर्ता लगातार निकालते आ रहे हैं, इधर यदुवंशी समाज की विधायक के प्रति नाराजगी सामने आने के बाद कुछ भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपनी पीड़ा जाहिर करते हुए वरिष्ठों तक अपनी बात पहुंचाई है। अब देखना यह है कि पदाधिकारी इस मामले में क्या रवैया अपनाते हैं।

जीत हासिल करने के बाद घोड़ाडोंगरी विधायक गंगा उईके की कार्यकर्ताओं से दूरी खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। हालांकि पार्टी गाइड लाइन का हवाला देकर कार्यकर्ता सीधे तौर पर कुछ भी बोलने से बचते नजर आ रहे हैं, लेकिन पिछले दिनों यदुवंशी समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष इंजीनियर पवन यादव और समाज के प्रतिनिधिमंडल को मिलने बुलाने के बाद समय न होने का हवाला देकर इंकार करने पर विवाद बड़ गया। चूंकि प्रदेश में मुख्यमंत्री यादव समाज से हैं ऐसे में राष्ट्रीय अध्यक्ष की नाराजगी बढऩा स्वाभाविक था। कहा जा रहा है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष ने घोड़ाडोंगरी विधायक के रवैये से नाराज होकर उनसे मिलने और पूरे प्रदेश में पुतला जलाने की चेतावनी दी है। इधर, यादव समाज के पदाधिकारी भी खुलकर विधायक के खिलाफ मैदान में आ गए हैं।

अब भाजपा कार्यकर्ता परेशान

यदुवंशी समाज की नाराजगी को लेकर सांझवीर टाईम्स ने प्रमुखता से समाचार प्रकाशित किया। इसका असर यह हुआ कि घोड़ाडोंगरी विधायक की बेरूखी पर कार्यकर्ता सामने आने लगे। घोड़ाडोंगरी विधायक के बहुसंख्यक समाज के कई कार्यकर्ता उनकी कार्यप्रणाली से दुखी है। सोशल मीडिया पर अपना दर्द जाहिर भी कर रहे हैं, इनमें से एक गौरव धुर्वे नामक कार्यकर्ता ने अपनी पीड़ा जाहिर करते हुए लिखा है कि जिनको अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं के सम्मान का ख्याल नहीं है, वे क्या किसी समाज के अध्यक्ष की इज्जत करेगा। उनका निशाना यदुवंशी समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष के अपमान से जुड़ा था। वे एक सोशल मीडिया के एक गु्रप पर इस तरह की प्रतिक्रिया जाहिर कर रहे थे, उनकी बातों से अंदाजा लगाया जा सकता है कि विधायक अपने कार्यकर्ताओं का सम्मान नहीं कर रही है, इसलिए खुलकर अपने विचार सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर रख रहे हैं।

मोदी जी ने कहा है कार्यकर्ताओं के लिए चि_ी न लिखें

चौंकाने वाली बात यह है कि कार्यकर्ताओं से घोड़ाडोंगरी विधायक तरह-तरह के हवाले देकर दूरियां बना रही है। भाजपा शाहपुर के पूर्व मंडल अध्यक्ष और आदिवासी समाज के नेता मनीष कुमरे ने बताया कि यह तो विधायक ही बताएंगी कि कार्यकर्ताओं की कोई सुनवाई क्यों नहीं हो रही है। हम तो वरिष्ठ हैं, हमारे काम करवा लेंगे, लेकिन कार्यकर्ता उनके पास आकर बता रहे हैं कि विधायक के पास दो से तीन घंटे बैठना पड़ता है।

कुमरे का कहना है कि कार्यकर्ता उन्हें बताते हैं कि छोटे मामलों के लिए चि_ी बनाने जाते हैं तो विधायक कहती है कि मोदी जी ने मना किया है। चूंकि कार्यकर्ताओं ने मेहनत कर भाजपा को जीत दिलाई है तो उनका इतना अधिकार बनता है कि विधायक उनका काम करें। ऐसे में कार्यकर्ता में निराशा आती है। पूर्व मंडल अध्यक्ष ने कहा है कि कार्यकर्ताओं की शिकायत के बाद उन्होंने पार्टी फोरम और जिलाध्यक्ष के समक्ष अपनी बात रखी है। अब जो भी निर्णय लेना है पार्टी को ही करना पड़ेगा। इस संबंध में घोड़ाडोंगरी विधायक गंगा उईके को उनके मोबाइल 9424968413 पर कॉल और मैसेज किया, लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। इसी वजह उनका पक्ष सामने नहीं आया है।

इनका कहना

मुझे इस संबंध में कोई शिकायत नहीं मिली है। यदि कोई शिकायत आती है तो कार्यकर्ताओं से चर्चा की जाएगी।

सुधाकर पंवार, जिलाध्यक्ष भाजपा, बैतूल।

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button