Betul News: स्कूलों के समय में बदलाव को लेकर बोले अधिकारी बैतूल में गर्मी नहीं
Betul News: Regarding the change in school timings, the official said there is no heat in Betul

40 डिग्री पर पहुंचा तापमान विद्यार्थियों की सेहत के साथ खिलवाड़
Betul News: बैतूल। राजस्थान से आ रही गर्म हवाओं के कारण तापमान में बढौतरी हो गई है। अधिकतम तापमान 40 डिग्री पर पहुंच गया है। भीषण गर्मी में विद्यार्थियों को बिना पंखे के स्कूल में बैठने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। भीषण गर्मी के बावजूद जिला प्रशासन द्वारा स्कूलों के समय में बदलाव नहीं किया जा रहा है। विद्यार्थियों की सेहत के साथ खिलवाड़ हो रहा है। तापमान बढ़ने के बाद प्रदेश के कई जिलों में स्कूलों के समय में बदलाव कर दिया है, लेकिन अधिकारी गंभीरता से ध्यान नहीं दे रहे। जवाबदार अधिकारियों का कहना है कि अभी जिले में बहुत अधिक गर्मी नहीं पड़ रही है कि स्कूलों के समय को बदलना पड़ेगा।
अभी स्कूलों के बदलाव को लेकर कोई निर्णय नहीं लिया है। उल्लेखनीय है कि 40 डिग्री तापमान में बिना कुलर पंखे के बैठना मुश्किल हो गया है। अधिकारी तो ऑफिसों में कूलर, पंखे व एसी में बैठते है, लेकिन विद्यार्थी स्कूलों में बिना कूलर, पंखे के पढ़ाई करने में मजबूर है। सरकारी स्कूलों के हालात यह है कि कई स्कूलों में बिजली तक नहीं पहुंची है। विद्यार्थियों को सुबह से लेकर शाम तक गर्मी से बिना कूलर, पंखे के स्कूल में बैठना पड़ रहा है।
अभिभावक बोले स्कूलों के समय में हो बदलाव
बढ़ती गर्मी और बच्चों की सेहत को लेकर अभिभावकों की मांग है कि स्कूलों के समय में बदलाव होना चाहिए। गर्मी को देखते हुए स्कूलों का समय सुबह के समय रहे तो विद्यार्थियों को गर्मी से परेशान नहीं होना पड़ेगा। जिले के कई ब्लॉकों में अभिभावक जिला प्रशासन को ज्ञापन के माध्यम से मांग कर चुके है कि स्कूलों के समय में बदलाव होना चाहिए। इधर डॉक्टरों का कहना है कि बढ़ते तापमान के कारण विद्यार्थियों की सेहत बिगड़ने का खतरा बना रहेता है। बच्चों को गर्मी से बचाना चाहिए। स्कूलों के समय में बदलाव करने अधिकारी अनसुना कर रहे है।
इनका कहना
अभी स्कूलों के समय में कोई बदलाव नहीं किया जा रहा है। बैतूल में बहुत अधिक गर्मी नहीं पड़ रही है।
नरेन्द्र सूर्यवंशी, कलेक्टर, बैतूल
बैतूल में इतनी गर्मी नहीं पड़ रही है कि स्कूल के समय में पदलाव करना पड़े। इस संबंध में कलेक्टर से चर्चा करने के बाद कोई डिसीजन लेंगे।
अनिल सिंह कुशवाह, जिला शिक्षा अधिकारी, बैतूल




