Betul Samachar: मोदी के स्वच्छता मिशन पर भाजपा के जनप्रतिनिधि गैर जिम्मेदार

Betul News: BJP's public representatives are irresponsible on Modi's cleanliness mission

चिचोली-भीमपुर में 13 करोड़ का फर्जीवाड़ा हो गया, दोनों विधायकों की चुप्पी, कांग्रेस को बैठे- बिठाए मिला मौका

Betul Samachar: बैतूल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 में से 18 से 20 घंटे काम कर देशवासियों के सपनों को साकार कर रहे हैं। हर व्यक्ति को योजनाओं का लाभ देने की मंशा से हर विभाग की मानीटरिंग कर पार्टी के जनप्रतिनिधियों को ताकीद दे रहे हैं कि खुद निगरानी करें, लेकिन बैतूल जिले के भाजपाई जनप्रतिनिधि प्रधानमंत्री के निर्देशों का पालन तो दूर इस पर पलीता लगने के बाद भी चुप्पी साधे बैठे है। मामला जिले की भीमपुर और चिचोली जनपद में स्वच्छता अभियान 13 करोड़ से अधिक घोटाले से जुड़ा है।

स्वच्छता अभियान में दोनों जनपद में सीईओ की निगरानी रहने के बाद अधीनस्थों ने 13 करोड़ की आर्थिक अनियमित्ता कर डाली, लेकिन क्षेत्र के प्रतिनिििधत्व करने वाले दो भाजपाई विधायक गंगा सज्जन सिंह उइके और महेंद्र सिंह चौहाने चुप्पी साधे बैठे हैं। सबसे चौकाने वाली बात यह है कि विधानसभा सत्र पूरा होने के बाद भी वे न तो मोबाइल रिसीव कर रहे हैं औन न ही जवाब दे रहे हैं। दोनों ही विधायक के विधानसभा क्षेत्र में 13 करोड़ के घोटाले के बाद उनकी चुप्पी पर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। दूसरी तरफ कांगे्रस को बैठे बिठाए मौका मिल गया और वे भाजपाई जनप्रतिनिधियों को घेरने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं।

चिचोली-भीमपुर जनपद में स्वच्छत भारत मिशन के मैदानी स्तर पर बगैर कोई काम कराए 13 करोड़ 21 लाख का घोटाला सामने आने के बाद प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया है। भले ही कलेक्टर और जिला पंचायत सीईओ के संज्ञान यह मामला आने का दावा किया जा रहा है, लेकिन दोनों ही जनपदों में पदस्थ सीईओ की भूमिका पर पर्दा डालने के प्रयास किए जा रहे हैं। इसी बात को लेकर कई तरह के सवाल उठाए जा रहे हैं। कांग्रेस ने तो इस मुद्दें को हाथों हाथ लेते हुए भाजपा जनप्रतिििधयों पर कई गंभीर आरोप लगा दिए। पार्टी के अध्यक्ष हेमंत ने तो यहां तक कह दिया है कि अधिकारियों न तो बैतूल को चारागाह समझ लिया है। इसी वजह जनपद पंचायत भीमपुर- चिचाली के सीईओ अभिष्ेाक वर्मा पर कार्रवाई नहीं की जा रही है। उनके आरोप पर न तो भाजपा और न ही प्रशासन की ओर से कोई जवाब आया है। इसी वजह भाजपा की जमकर किरकिरी हो रही है।

दोनों विधायकों की चुप्पी पर उठ रहे सवाल

चिचोली और भीमपुर जनपद के अंतर्गत हुए 13 करोड़ के घोटाले पर भाजपा के दो विधायकों की चुप्पी पर सवाल खड़े हो रहे हैं। दरअसल चिचोली घोड़ाडोंगरी विस क्षेत्र में आता है, जबकि भीमपुर जनपद भैंसदेही में आता है। यहां के विधयाक गंगा उइके और महेंद्र सिंह चौहान करोड़ों के घोटाले पर चुप्पी साधे बैठे हैं। उन्हें पिछले कई दिनों से इस मामले में चर्चा करने के लिए लगातार संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन न तो मोबाइल उठाया जा रहा है ओर न कोई जवाब दिया जा रहा है। घोड़ाडोंगरी विधायक गंगा उइके मोबाइल नंबर ९४२४९६८४१३ और भैंसदेही विधायक महेंद्र सिंह चौहान के मोबाइन नंबर ९४२५६२९४२५ पर लगातार काल किया जा रहा है, लेकिन घोड़ाडोंगरी विधायक कई दिनों से मोबाइल रिसीव नहीं कर रही है और भैंसदेही विधायक का मोबाइल लगातार स्विच आफ आ रहा है।

बयान भी जारी करने से परहेज

यदि विधानसभा सत्र भी चल रहा था तो भी अपने क्षेत्र में करोड़ों के घोटाले की बात जनता द्वारा चुने गए दोनों विधायक चालू सत्र में उठा सकते थे, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। दूसरी ओर प्रधानमंत्री के स्वच्छता मिशन को पलीता लगाने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई के लिए प्रेसनोट या बयान भी जारी किए जा सकते थे। इसके बावजूद दोनों विधायकों की चुप्पी किसी के गले नहीं उतर रही है। दोनों विधायकों की विधानसभा में करोड़ों के घोटाले में लिप्त अधिकारियों पर कार्रवाई के लिए भी कोई बात नहीं कही गई। इससे कांग्रेस के अलावा आम लोग भी तरह-तरह के सवाल उठा रहे हैं। इस मामले को लेकर हम प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा और संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा से भी चर्चा कर प्रधानमंत्री मोदी के स्वच्छता मिशन को पलीता लगाने पर विधायकों की चुप्पी को लेकर चर्चा करेंगे।

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button