Betul News: ताप्ती बैराज के वाल्व में खराबी से जल सप्लाई लड़खड़ाई

Betul News: Water supply disrupted due to fault in the valve of Tapti Barrage

शहर के आधा दर्जन वार्डों में सोमवार नहीं आया पानी, शाम को मरम्मत के बाद बैराज से छोड़ा जाएगा पानी

Betul News: बैतूल। ताप्ती बैराज से बैतूल जाने वाली पाइप लाइन के क्षतिग्रस्त वाल्व को सुधारने का काम सोमवार दोपहर तक जारी है। पूर्व में संभावना जताई जा रही थी कि रविवार शाम तक यह काम पूरा हो जाएगा , लेकिन मरम्मत के दौरान वाल्व फटने से तकनीशियन की परेशानी बढ़ गई। आखिर टीम ने सोमवार दोपहर बाद समस्या निजात पा लिया है। इस बीच शहर के आधा दर्जन से अधिक वार्डों में सोमवार नलों से पानी नहीं आने के कारण लोगों की परेशानी बढ़ गई। इस बीच लाखापुर से छोड़ा गया पानी सोमवार दोपहर तक मलकापुर के आगे आ चुका है। देर शाम तक यह पानी बैराज तक पहुंचने की संभावना है।

नगरपालिका के पास ताप्ती बैराज से बैतूल पानी लाकर सप्लाई करने का बेहतर विकल्प है। शनिवार को बैराज से सप्लाई होने वाले पाइप लाइन का एक वाल्व क्षतिग्रस्त हो गया। बताया जाता है कि कर्मियों ने इसे सुधारने का प्रयास किया तो वाल्व पूरी तरह फट गया। इसमें से बड़े पैमाने पर पानी बहने के बाद नपा ने बैतूल आने वाली सप्लाई बंद कर दी। एतिहात माचना एनीकट में पानी लाने के लिए लाखापुर से सप्लाई शुरू करना पड़ा। हालांकि इस समस्या के स्थाई निराकरण के प्रयासों के बीच नपा के जलशाखा के कर्मचारियों को काफी परेशानियों से जूझना पड़ा। रविवार पूरे शहर में माचना एनीकट से पानी सप्लाई की गई तो यहां का जलस्तर भी काफी कम हो गया।

मरम्मत कार्य में जुटी टीम

ताप्ती बैराज की पाइप लाइन का क्षतिग्रस्त वाल्व सुधारने के लिए रविवार को टीम लगी रही, लेकिन सफलता नहीं मिल पाई। तकनीशियनों की माने तो चूंकि क्षतिग्रस्त होने के बाद वाल्व पूरी तरह से फट गया था। वाल्व बदलने के बाद ही सप्लाई शुरू करने की संभावना दिखाई दे रही थी। इसी वजह सोमवार दोपहर बाद वाल्व बदल दिया गया है। संभावना है कि शाम 5 बजे से सप्लाई शुरू कर दी जाएगी। इसके बाद शहर की 7 टंकियों को भरने पर मंगलवार से नियमित रूप से सप्लाई शुरू हो जाएगी।

कई वार्डों में हालात बेकाबू

सोमवार को शहर के कई वार्डों में पानी की सप्लाई लड़खड़ा गई। जिन वार्डों में ट्यूबवेल से पानी सप्लाई होती थी, यहां तो सप्लाई हुई, लेकिन जिन वार्डों में पाइप लाइन से ही नलों में पानी आता था, यहां पर हालात बिगड़ गए। इन वार्डों में चंद्रशेखर, सुभाष वार्ड, पटेल वार्ड, इंदिरा वार्ड समेत अन्य वार्डों में पानी की सप्लाई नहीं हो सकी। चंद्रशेखर वार्ड में ट्यूववेल से पानी की सप्लाई करने के बाद कुछ देर नलों में पानी आने की खबर है, लेकिन यहां के लोग सुबहसे नलों में पानी नहीं आने को लेकर परेशान होते रहे।

इनका कहना….

वाल्व फटने के कारण सुधारने में थोड़ी दिक्कत आई। सोमवार शाम से सप्लाई शुरू कर शहर की टंकियां भर ली जाएगी। सोमवार से नियमित सप्लाई शुरू होगी। कुछ वार्डों में पानी सप्लाई प्रभावित हुई है।

ब्रजेश खानूरकर, जलशाखा प्रभारी नपा बैतूल

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button