Jila Asptal Safai : लाखों का सफाई ठेका, फिर भी अस्पताल के आसपास गन्दगी का भंडार

दो दिन तक जगह से नहीं हिलता कचरा वाहन, प्रसूता वार्ड के पीछे नालियां भी मार रही बदबू

Jila Asptal Safai : बैतूल। भले ही जिला अस्पताल की सफाई के लिए लाखों रुपए खर्च किये जा रहे हो किंतु अस्पताल का बाहरी क्षेत्र गन्दगी से सराबोर नजर आ रहा है। अस्पताल से निकलने वाला कचरा नपा के वाहन में डाला जाता है, लेकिन यह वाहन दो दिनों तक अपनी जगह से नहीं हिलता। पोस्टमार्टम हाउस हो या फिर मेटरनिटी वार्ड की गन्दगी से सराबोर बाहरी नालियां । इससे उठने वाली बदबू वार्ड में भर्ती प्रसुताओं और नन्हें बच्चों को ठीक होने के बजाय और ज्यादा बीमार करने के लिए काफी हैं। हालात यह हैं कि अपनी बीमारी को ठीक करने के लिए अस्पताल आने वाले मरीज पूरी तरह ठीक हो ही जाएंगे, इसकी ग्यारंटी काफी कम हो चुकी है।

अस्पताल के बाजू में दो दो दिन खड़ा रहता कचरा वाहन
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पूर्व में जिला अस्पताल से निकलने वाला मेडिकल वेस्टेज और अन्य कचरा अस्पताल के पिछले हिस्से में एकत्रित किया जाता था, जिससे ना मरीजों को दिक्कत होती थी ना आने जाने वालों को। कुछ दिनों से कचरा इक_ा करने के लिए यहां नपा द्वारा कचरा वाहन भेजा जा रहा है। यह वाहन पिछले हिस्से में ना खड़ा कर अस्पताल के दाहिने बाजू में खड़ा किया जा रहा है। वाहन में कचरे के साथ साथ मेडिकल वेस्ट और जूठन भी डाल दी जाती है जिससे उठने वाली बदबू वार्ड में भर्ती मरीजों के स्वास्थ्य के लिए ठीक नहीं है।

बताया जा रहा है कि यह कचरा वाहन दो दिनों के अंतराल में खाली कराया जाता है। सवाल ये है कि अस्पताल से निकलने वाला मेडिकल वेस्ट जिसका नियमानुसार निष्पादन होना चाहिए उसे भी नपा के ट्रेचिंग ग्राउंड में फेंका जा रहा है।

गन्दगी से बजबजा रही प्रसूता वार्ड की नालियां

कुछ ऐसा ही हाल ट्रामा सेंटर में संचालित मेटरनिटी वार्ड के पिछले हिस्से का भी है। यहां स्थित नालियां पिछले लंबे समय से साफ नहीं कराई जा सकी है। वार्डो से लगी नालियों से उठने वाली बदबू खिड़कियों के रास्ते पूरे वार्ड में फैल रही है। इससे प्रसूताओं सहित छोटे बच्चों की जान खतरे में है। इन्हें संक्रामक बीमारियां होने की संभावनाएं भी बन रही हैं। मरीजों की जान से खिलवाड़ ना हो इसके लिए प्रबन्धन को अस्पताल के बाहर भी सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराये जाने की आवश्यकता है।

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button