Betul Ki Khabar: 10 बजे खुल रहा सब्जी मंडी का गेट, क्रेता विक्रेता हो रहे परेशान
Betul Ki Khabar: Vegetable market gate opening at 10 o'clock, buyers and sellers are getting worried

सुबह 8 बजे मंडी के खुलने का समय मनमानी का शिकार
Betul Ki Khabar: बैतूल। हमेशा विवादों में रहने वाली बडोरा मंडी एक बार फिर अव्यवस्था का शिकार बनी हुई दिख रही है। यह परेशानी अब सुबह सब्जियों की खरीदी बिक्री करने वाले क्रेता विक्रेता झेल रहे हैं। सब्जी मंडी खुलने का समय सुबह 8 बजे तय किया गया है , लेकिन मंडी में आने जाने का गेट ही 10 बजे खोला जा रहा है।
सब्जी व्यापारी पवन ने बताया कि सब्जी व्यापारियों के मंडी में आने जाने के लिए अलग गेट की व्यवस्था की गई है, लेकिन सुबह 8 बजे यह गेट बंद रहता है। जबकि रोजाना शहर के अलग अलग हिस्सों में सब्जियों की दुकाने लगाने वाले व्यापारी सुबह ही मंडी पहुंच जाते हैं, लेकिन मंडी का गेट बंद होने से न ही विक्रेताओं को परेशानी होती है, बल्कि क्रेता भी परेशान होते रहते हैं।
मंडी का गेट खुलने का कोई समय तय नहीं किया गया है। कभी तो गेट 10 बजे खोला जाता है। सब्जी खरीदकर दुकानें लगाने वाले भी जल्दबाजी में रहते हैं, लेकिन गेट बंद होने से उन्हें दुकाने लगाने में भी विलंब होता है। व्यापारियों ने प्रशासन से मांग की है कि तय समयानुसार सब्जी मंडी का गेट खुलवाने की व्यवस्था की जाए ताकी समय से पूर्व व्यापारी खरीद फरोख्त कर अपनी दुकाने लगा सकें।
- यह भी पढ़ें : Betul News: रास नहीं आ रही एसडीएम की अदला-बदली




