Union Budget 2025 : मोदी सरकार का तोहफा, आम आदमी की बल्ले-बल्ले, बजट में हुए यह 10 बड़े ऐलान
Union Budget 2025: Modi government's gift, common man's efforts, these 10 big announcements made in the budget

Union Budget 2025 : आम आदमी बजट 2025-26 को पेश किया गया है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के सत्र काल में उन्होंने आठवीं बार बजट पेश किया है। यह बजट आम आदमी को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। इसमें सरकार ने किसानों, आम आदमी, युवाओं के लिए कई बड़े ऐलान किए हैं।
मेडिकल कॉलेज में बढ़ेगी सीटें
इस बजट में मेडिकल कॉलेज में सीटों को बढ़ाने को लेकर भी ऐलान किया है। इसी के साथ आईटीआई में भी सीटें बढ़ाई जाएगी। देखा जाए तो मेडिकल कॉलेज में 75000 तथा आईटीआई में 65000 सीटें बढ़ाने का ऐलान हुआ है।

प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना
इस बजट सत्र में किसानों को भी एक बड़ी सौगात मिली है। किसानों के लिए प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना को शुरूआत की गई है। इस योजना को 100 जिलों में शुरू किया गया है। इस योजना के तहत किसानों को सिंचाई सुविधाओं में सुधार करने तथा उत्पादकता में वृद्धि करने में मदद मिलेगी।
परमाणु ऊर्जा
परमाणु ऊर्जा अनुसंधान एवं विकास मिशन के तहत 5 स्वदेशी छोटे मॉड्यूलर परमाणु रिएक्टर को 2033 तक चालू किया जाएगा।

युवाओं को मिलेगा सस्ता लोन
बजट में सरकार ने युवाओं को सस्ता लोन देने की घोषणा की है। सरकार ने स्टार्टअप का बजट बढ़ा दिया है।
- यह भी पढें: MP National Highway: खुशखबरी, नितिन गडकरी ने एमपी को दी सौगात, नेशनल हाईवे के लिए 414 करोड़ की दी मंजूरी
20 करोड़ तक लोन
अब स्टार्टअप को 20 करोड़ तक लोन दिया जाएगा। बजट में एमएसएमई से जुड़े ऐलान किए गए हैं। वहीं सरकार ने लोन के लिए लोन सीमा लिमिट को बढ़ा दिया गया है। यह 5 करोड़ से 10 करोड़ हो गई है। वहीं स्टार्टअप के लिए 10 करोड़ से 20 करोड़ कर दी गई है।

मेडिकल टूरिज्म
बजट में केंद्र सरकार टूरिज्म को भी बढ़ाएगी। इसी के साथ 50 पर्यटन स्थल को विकसित किया जाएगा। साथ ही मेडिकल टूरिज्म को आसानी से वीजा मिल जाएगा। उनके लिए वीजा नियम भी आसान कर दिए जाएंगे।
- यह भी पढें: Budget 2025 : देश भर के किसानों को बड़ी राहत, बजट में हुए ये दो बड़े ऐलान, जमकर होगा फायदा
छोटे शहरों का होगा विकास
बजट में केंद्र सरकार ने छोटे शहर पर भी ध्यान दिया है। देश के छोटे शहरों को अब एयरपोर्ट से जोड़ने की योजना पेश की गई है।

इनकम टैक्स
बजट में इनकम टैक्स की लिमिट को बढ़ा दिया गया है। अब 12 लाख सालाना पर कोई टैक्स नहीं देना होगा।
- यह भी पढें: Budget 2025 Latest Updates: बजट में भारत के हर नागरिक की मौज, इनकम टैक्स में सरकार ने दी बड़ी राहत
असम में बनेगा यूरिया प्लांट
किसानों को यूरिया की आपूर्ति बढ़ाने के लिए सरकार असम में यूरिया प्लांट बनाएगी। यह 12.7 लाख मैट्रिक टन की वार्षिक क्षमता वाला संयंत्र होगा।

घरों का होगा निर्माण
प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्के घरों का निर्माण किया जाएगा। इसी के साथ जल जीवन मिशन को भी बढ़ावा दिया जाएगा।




