Ladli Behna Yojna: आज लाडली बहनों के खाते में आएंगे इतने रुपए, किसानों को भी सौगात देंगे मोहन भैया


Ladli Behna Yojana : लाडली बहना योजना मध्य प्रदेश सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है और इस योजना के अंतर्गत हर महीने लाडली बहनों को 1250 रुपए की राशि दी जाती है। राज्य सरकार के द्वारा लाडली बहनों को आर्थिक रूप से सक्षम बनाने के लिए इस योजना की शुरुआत की गई है।
आज लाडली बहनों को मिलेगा तोहफा ( Ladli Behna Yojna )
आज मुख्यमंत्री मोहन यादव के द्वारा राज्य की 1.27 करोड़ लाडली बहनों के खाते में 1553 करोड रुपए ट्रांसफर किए जाएंगे।सामाजिक सुरक्षा पेंशन और किसान कल्याण योजना के तहत भी धनराशि वितरित होगी। साथ ही, 144 करोड़ के 53 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया जाएगा।
81 लाख किसानों को 1,624 करोड़ रुपये प्रदान किए जाएंगे।
मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव सोमवार को देवास जिले की सोनकच्छ तहसील के ग्राम पीपलरावां में एक करोड़ 27 लाख लाड़ली बहनों के खातों में 1,553 करोड़ रुपये अंतरित करेंगे।
81 लाख हितग्राही किसानों को 1,624 करोड़
इसी तरह सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के 56 लाख हितग्राहियों के खाते में 337 करोड़ रुपये और किसान कल्याण योजना में 81 लाख हितग्राही किसानों के खाते में 1,624 करोड़ रुपये सिंगल क्लिक के माध्यम से जमा कराए जाएंगे।
महिलाओं को सशक्त बनाती है यह योजना
अक्सर देखा जाता है की नौकरी नहीं करने वाली महिलाओं को छोटे-छोटे जरूरत के लिए दूसरों पर निर्भर रहना पड़ता है लेकिन मध्य प्रदेश सरकार का कहना है की छोटी-छोटी जरूरत के लिए बहनों को दूसरे के ऊपर निर्भर न रहना पड़े इसलिए इस योजना की शुरुआत की गई है। यह योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाती है।
शिवराज सरकार ने शुरू की थी यह योजना
पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा इस योजना की शुरुआत की गई थी और शिवराज सरकार लाडली बहनों को हर महीने पैसे देते थे। हालांकि पहले राशि कम थी लेकिन बाद में मोहन सरकार ने इस राशि को बढ़ा दिया।
बंद नहीं होगी लाडली बहना योजना
लाडली बहना योजना बंद नहीं होगी हालांकि कई विपक्षी पार्टियों का कहना है की योजना बंद होने वाली है लेकिन मुख्यमंत्री मोहन यादव ने साफ कर दिया है की योजना को हमेशा चलाया जाएगा इसे बंद नहीं किया जाएगा।
Also Read:MP NEWS: हर महीने एमपी के हर बुजुर्ग को मिलेंगे इतने रुपए, प्रत्येक माह 496 करोड़ खर्च करेगी सरकार




