MP Board Exam 2024 Datesheet Out: मध्य प्रदेश में 5वीं-8वीं बोर्ड परीक्षा की डेटशीट जारी, देखें टाइम टेबल

MP Board Exam 2024 Datesheet Out: मध्य प्रदेश में 5वीं-8वीं बोर्ड परीक्षा की डेटशीट जारी, देखें टाइम टेबल

MP Board Exam 2024 Datesheet Out: मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (MPBSE) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर 5वीं और 8वीं बोर्ड परीक्षा 2024 की डेटशीट जारी कर दी है। कक्षा 5 की बोर्ड परीक्षाएं 13 मार्च को समाप्त होंगी और कक्षा 8 की परीक्षाएं 14 मार्च 2024 तक चलेंगी। छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर सब्जेक्ट वाइज बोर्ड एग्जाम की डेटशीट चेक कर सकते हैं।

राज्य शिक्षा पोर्टल ने एक आधिकारिक नोटिस में कहा गया है कि प्रदेश के समस्त शासकीय, मान्यता प्राप्त अशासकीय एवं सहायता प्राप्त विद्यालयों तथा डीआईएसई कोड मदरसों में अध्ययनरत कक्षा 5 एवं 8 के विद्यार्थियों की वार्षिक परीक्षा सत्र 2023-2024 संलग्न समय सारिणी के अनुसार 6 से 14 मार्च 2024 तक आयोजित की जाएंगी।(MP Board Exam 2024 Datesheet Out)

परीक्षाएं सुबह 9 बजे से 11:30 बजे तक 2।5 घंटे की अवधि के लिए आयोजित की जाएंगी। कक्षा 5 और 8 दोनों की बोर्ड परीक्षा 2024 हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू और मराठी पेपर के साथ शुरू होगी। एमपीबीएसई 5वीं की परीक्षा अतिरिक्त भाषाओं के पेपर के साथ समाप्त होगी जबकि 8वीं की परीक्षा सामाजिक विज्ञान के पेपर के साथ खत्म होगी।(MP Board Exam 2024 Datesheet Out)

एमपी बोर्ड कक्षा 5वीं की डेटशीट 2024(MP Board Exam 2024 Datesheet Out)

  • 6 मार्च 2024: हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू, मराठी
  • 7 मार्च 2024: गणित या संगीत
  • 11 मार्च 2024: दूसरी भाषा
  • 12 मार्च 2024: पर्यावरण विज्ञान
  • 13 मार्च 2024: अतिरिक्त भाषा (हिंदी, उर्दू, संस्कृत)

एमपी बोर्ड कक्षा 8वीं की डेटशीट 2024(MP Board Exam 2024 Datesheet Out)

  • 6 मार्च 2024: हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू, मराठी
  • 7 मार्च 2024: गणित, संगीत (दृष्टि बाधितों के लिए)
  • 11 मार्च 2024: दूसरी भाषा
  • 12 मार्च 2024: विज्ञान
  • 13 मार्च 2024: तीसरी भाषा (संस्कृत, हिंदी, उर्दू, मराठी, पंजाबी, उड़िया, या गुजराती या पेंटिंग (बहरे और गूंगे के लिए)
  • 14 मार्च 2024: सामाजिक विज्ञान

बोर्ड ने बताया कि पहली भाषा के रूप में उर्दू या मराठी चुनने पर छात्रों को दूसरी भाषा के रूप में अंग्रेजी और तीसरी भाषा के रूप में हिंदी चुनना अनिवार्य होगा। इसके अलावा, बोर्ड परीक्षाएं समय सारणी के अनुसार आयोजित की जाएंगी, भले ही परीक्षा के दिनों में छुट्टी घोषित की गई हो। अधिक जानकारी के लिए बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

whatsapp

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button