Betul News: पुरानी रंजिश में चले चाकू, युवक गंभीर

Betul News: Knife used in old rivalry, youth serious

पुलिस ने आरोपी का निकाला जुलूस, तीन गिरफ्तार, एक अभी भी है फरार

Betul News: सारनी। पाथाखेड़ा चौकी से महज 200 मीटर की दूरी पर रविवार शाम पुरानी रंजिश में रॉड, चाकू और गुप्ती चली। इसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल है। जिसका उपचार घोड़ाडोंगरी अस्पताल में चल रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जरूरी साक्ष्य जुटाए और आरोपियों की तलाश में दबिश देना शुरू कर दिया है। रात में ही पुलिस ने 4 में से 3 आरोपियों को अभिरक्षा में ले लिया। इसमें से एक आरोपी भागवत उर्फ कल्ली का सोमवार दोपहर पुलिस ने जुलूस निकाला।

घटना के बाद उड़िया समाज के सभ्य युवकों में शामिल सोनू सोनी को चाकू, रॉड और गुप्ती मारने की खबर लगते ही समर्थकों ने पुलिस चौकी पहुंचकर आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। बताया जा रहा है कि दीपावली के समय किसी बात को लेकर सोनू सोनी और भागवत उर्फ कल्ली के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इसके बाद से लगातार दोनों पक्षों में विवाद की स्थिति बनती रही।

विवाद बढ़ता देख एक पक्ष ने नगर पालिका परिषद कार्यालय सारणी पहुंचकर सीएमओ को ज्ञापन सौंपकर मामला शांत करने की मांग की। दरअसल दूसरे पक्ष के ज्यादातर लोग नगर पालिका में कार्यरत है। इसी वजह से सीएमओ ने समन्वय बनाने का प्रयास किया। इसके बाद पहले पक्ष ने पुलिस थाना सारनी और पाथाखेड़ा चौकी पहुंचकर संपूर्ण घटना से पुलिस प्रशासन को अवगत कराया। नगर पालिका और पुलिस थाना में आपसी समन्वय बनने के बावजूद आज यानी कि रविवार शाम को एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के युवक पर राजीव चौक तिगड्डे के पास धारदार हथियार से हमला कर दिया।

मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर पुलिस चौकी पहुंचे लोगों को टीआई देवकरण डेहरिया ने कठोर कार्रवाई का आश्वासन दिया। साथ ही टीआई ने कहा इन आदतन बदमाशों का शहर में जुलूस भी निकाला जाएगा। घायल सोनू सोनी के समर्थन में उड़िया समाज, सफाई कर्मचारियों के अलावा कांग्रेस, आम आदमी पार्टी और भाजपा के कई नेता भी पुलिस चौकी पहुंचे थे। टीआई के कहे अनुसार सोमवार को दोपहर में चौकी प्रभारी वंशज श्रीवास्तव और पुलिस कर्मियों ने आरोपी कल्ली का शहर में जुलूस निकाला।

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button