Betul Samachar: बूथ सदस्य बनाने में घोड़ाडोंगरी विस अव्वल

Betul Samachar: Ghoradongri Vis tops in making booth members

संगठन महापर्व के तहत भाजपा के 1591 बूथों से 8059 बूथ अध्यक्ष, मंत्री, लाभार्थी प्रमुख बनाए

Betul Samachar: बैतूल। विश्व की सबसे बड़ी पार्टी में इस समय संगठन पर्व की बड़े स्तर पर धूम है। इस पर्व को प्रादेशिक और जिले के नेता भी बढ़-चढ़कर मना रहे है। यही वजह है कि बूथ गठन को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह दोगुना है। जिले में भाजपा द्वारा अब तक कुल 1497 बूथ अध्यक्ष बनाए गए है। यदि मंत्री, बीएल-2, लाभार्थी प्रमुख, मन की बात प्रमुख और व्हाट्सऐप ग्रुप प्रमुख की बात करें तो यह आंकड़ा 8059 पर पहुंच गया है। इस बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि जिले के पांचों विधानसभा के कार्यकर्ताओं ने अपने वरिष्ठों के मार्गदर्शन में बड़ी उपलब्धि दर्ज की है।

प्रदेश संगठन ने बूथ अध्यक्ष से अपने चुनाव की तैयारी की थी। इसे संगठन पर्व का नाम दिया। इस नाम के आगे भाजपा के पांचों विधानसभा के कार्यकर्ताओं ने जबरदस्त मेहनत करते हुए जिले के 1591 बूथ पर समय के पहले ही लक्ष्य पूरा कर दिया है। कुछ जगह जरूर बूथ सदस्यों की संख्या कम हुई है, लेकिन 27 नवंबर की शाम तक यहां भी लक्ष्य पूरा हो जाएगा। जिले के पांच विधानसभाओं के 29 मंडलों में भाजपा ने 27 नवंबर तक कुल 8059 बूथ अध्यक्ष से लेकर अलग-अलग सदस्य बनाए है। इनकी इंट्री भी हो चुकी है। यह आंकड़ा पिछली बार की अपेक्षा कई अधिक बताया जा रहा है। इसमें केन्द्रीय मंत्री डीडी उइके समेत पांचों विधायकों की भी महत्वपूर्ण भूमिका मानी जा रही है।

घोड़ाडोंगरी ने बाजी मारी

जिले के घोड़ाडोंगरी विधानसभा के घोड़ाडोंगरी, चोपना, पाढ़र, शाहपुर, भौंरा, चिचोली नगर, चिचोली ग्रामीण के 7 मंडल के सर्वाधिक 375 बूथ में से 347 बूथ अध्यक्ष चुने गए है। यहां 332 मंत्री, बीएल-2 326, लाभार्थी प्रमुख 318, मन की बात प्रमुख 306 और व्हाट्सऐप ग्रुप प्रमुख 309 बनाए। इस तरह घोड़ाडोंगरी विधानसभा सबसे बड़ी होने के कारण सर्वाधिक सदस्य बनाने में कामयाब हुई। सबसे छोटी विधानसभा में आमला नगर, आमला ग्रामीण, मोरखा, नगर सारनी और ग्रामीण सारनी के कुल 276 बूथ से 275 बूथ अध्यक्ष, 274 मंत्री, 273 बीएल-2, 265 लाभार्थी प्रमुख, 265 मन की बात प्रमुुख, 266 व्हाट्सऐप ग्रुप प्रमुख बनाए गए है।

इसी तरह बैतूल में गंज, कोठी बाजार, बैतूल ग्रामीण, बडोरा, बैतूलबाजार, आठनेर नगर के 299 बूथों में से 287 बूथ अध्यक्ष, 278 मंत्री, 270 बीएल-2, 265 लाभार्थी प्रमुख, 261 मन की बात प्रमुख और 252 व्हाट्ऐसग्रुप प्रमुख बनाए गए। मुलताई विधानसभा में 296 बूथों में 285 बूथ अध्यक्ष, 253 मंत्री, 247 बीएल-2, 233 लाभार्थी प्रमुख, 226 मन की बात प्रमुख और 219 व्हाट्ऐसग्रुप प्रमुख बनाए गए। इसी तरह भैंसदेही विधानसभा में 345 बूथों में 303 बूथ अध्यक्ष, 264 मंत्री, 243 बीएल-2, 214 लाभार्थी प्रमुख, 203 मन की बात प्रमुख और 203 व्हाट्ऐसग्रुप प्रमुख बनाए गए। इस तरह जिले की पांच विधानसभा में 1591 बूथों में 1497 बूथ अध्यक्ष, 1401 मंत्री, 1359 बीएल-2, 1295 लाभार्थी प्रमुख, 1258 मन की बात प्रमुख और 1249 व्हाट्ऐस ग्रुप प्रमुख बनाए गए।

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button