Betul Samachar: गाडरा ग्राम पंचायत के सचिव की तालाब में डूबने से मौत
Betul Samachar: Secretary of Gadra Gram Panchayat dies due to drowning in the pond

Betul Samachar: मुलताई। प्रभातपट्टन ब्लॉक की ग्राम पंचायत गाडरा के सचिव की तालाब में नहाने के दौरान गहरे पानी में चले जाने के कारण पानी को डूबने से मौत हो गई।
ग्राम प्रभातपट्टन निवासी लंकेश आठनेरे ने पुलिस को बताया 21 नवंबर की शाम में वह ग्राम प्रभात पट्टन में स्थित तालाब के पास खड़ा था उसकी मौसा सुखदेव सूर्यवंशी 58 साल निवासी भवानी कॉलोनी प्रभातपट्टन तालाब में नहा रहा था। नहाने के दौरान गहरे पानी में डुबकी लगाने के बाद मौसा देर तक पानी से बाहर नहीं निकला तो वह चिल्लाया आवाज सुनकर ग्रामीण जमा हो गए। उसने पुलिस को भी सूचना दी। सूचना पर पुलिस तैराक दल को लेकर मौके पर पहुंची।
रस्सी में लोहे का गल बांधकर तैराक दल ने सुखदेव की खोजबीन की। खोजबीन में सुखदेव का शव लोहे के ग़ल में फस कर बाहर आया। लंकेश की सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम किया है। जनपद पंचायत प्रभातपट्टन में पदस्थ खंड पंचायत अधिकारी प्रेम कुमार पानकर ने बताया सुखदेव सूर्यवंशी ग्राम पंचायत गडरा में सचिन के पद पर पदस्थ था।




