Prashasnik Kona : प्रशासनिक कोना: राजस्व वाले साहब पर आखिर क्यों रखी जा रही विशेष नजर?? हर किसी को तवज्जो देना क्यों पड़ा भारी??? किस दलाल को धार बेरियर पर नए कप्तान के स्वागत के लिए देखने की बढ़ी बेचैनी???? विस्तार से पढ़िए हमारे चर्चित कॉलम प्रशासनिक कोना में….
Prashasnik Kona: Administrative corner: Why is special attention being kept on the revenue officer?

राजस्व वाले साहब पर विशेष नजर
एक राजस्व वाले साहब पर बड़े साहब की विशेष नजर रहती है। यह नजारा मुख्यालय से दूसरी जगह तबादले के बाद कई बार देखने को मिला। आखिर साहब को जिस जगह के राजस्व की जिम्मेदारी मिली है, इस बारे में कहा जाता है कि पूर्व में पदस्थ महिला अफसर भी बड़े साहब की पारखी नजर रहती थी। उनके कामकाज का बारिकी से मुआयना किया जाता था। उनके तबादले के बाद मुख्यालय से भेजे गए राजस्व अधिकारी भी उसी विशेष नजर का शिकार हो गए। इसके पीछे तर्क क्या है, यह राजस्व वाले साहब और न ही अन्य अधिकारी समझ पा रहे हैं। प्रति सोमवार को होने वाले बैठक में भी इन साहब पर विशेष नजर इनायत का तगड़ा नमूना शेष अफसरों ने भी देखा है।
हर किसी को तवज्जों देना पड़ा भारी
वर्दी वाले विभाग में एक साहब का रूटिन प्रक्रिया में तबादला हुआ है। हालांकि उनकी कार्यप्रणाली काफी बेहतर कही जा रही है, लेकिन डिग्निटी मेंटेन न करना और हर किसी को तवज्जों देना भारी पड़ गया। उनकी इसी कमी के कारण जनप्रतिनिधि भी अपनी नाराजगी जता चुके हैं। इस बारे में कुछ शिकायतें भी हुई थी। हालांकि साहब यह समझ ही नहीं पाए और तबादला सूची में उनका नाम आ गया। इतना जरूर है कि उनके कार्यकाल को बेहतर माना जा सकता है, क्योंकि कानून व्यवस्था और कुछ नवाचार को लेकर बेहतर प्रयास हुए। इसके लिए उनकी पीठ भी थपथपाई है। बस एक कमी के कारण साहब जिले में लंबी पारी खेलने से चूक गए।
हर बेरियर की परंपरा कायम रहेगी!
बैतूल में दलाल का ट्रेंड रहा है कि वह हर नए एसपी को लेने धार बेरियर तक जाते रहा है। पिछले 2-3 एसपी की पदस्थापना के दौरान यह परंपरा टूट गई। इसके पीछे अधिकारियों का कड़क मिजाज को कारण माना जा रहा है। यह बात इस समय इसलिए दोहराई जा रही है कि जिले में नए कप्तान का आगमन हो रहा है और दलाल का यह ट्रेंड इस बार कायम रहता है या नहीं, सबकी इसी पर नजर रहेगी। धार बेरियर पर नए एसपी की अगवानी करने में पुलिस अधिकारियों के अलावा दलाल को देखने के लिए भी उत्सुकता बढ़ी है।




